Ads (728x90)

-
तालुका के मुंबई नाशिक महामार्ग पर रांजणोली बायपास नाका  स्थित  टाटा आमंत्रा कोरोना सेंटर इमारत के  5 वें महले से कूदकर एक  43 वर्षीय कोरोना  मरीज  द्वारा  आत्महत्या करने की घटना रविवार सायंकाल  4.30 बजे के समय  घटित हुई है।इस  घटना से परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।उक्त  कोरोना  संक्रमित मरीज  डोंबिवली  क्षेत्र स्थित निवासी  था जिसे उपचार के लिए  गत 17 जुलाई  को  भर्ती कराया गया  था। परंतु  वैद्यकीय उपचार करने के बाद भी हालत में  सुधार नहीं  हो  रहा था जिसके कारण वह मानसिक  तनाव में रहने लगा था  इसी कारण वह इमारत के 5 वें  महले से कूद गया। जिसकारण उसके सिर ,सीने में  गंभीर  रूप से चोट लगी  और घटनास्थल पर ही उसकी  मृत्यु  हो गई है।उक्त अवसर पर  कर्तव्य पर हाजिर होने वाले  कोनगांव पुलिस ने  घटनास्थल का पंचनामा करके मृतदेह शवविच्छेदन हेतु  ऑरेंज  अस्पताल में  भेज दिया है ।उक्त  आत्महत्या प्रकरण  कोनगांव  पुलिस स्टेशन  ने दर्ज कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश काटकर  के  मार्गदर्शन में  शुरू  है ।तथा इस कोरोना सेंटर में इससे पहले भी  मुंबई का एक कोरोना  मरीज तीसरे महले से कूदकर  आत्महत्या करने का प्रयत्न किया  था इसी प्रकार  हत्या का  आरोपी सजा काटने वाला दूसरे कोरोना  संक्रमित  मरीज  ने पलायन किया है ।परिणामस्वरूप  भिवंडी  के आमंत्रा कोरोना सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे  चल रही है जो चिंता का विषय बना हुआ है।


Post a Comment

Blogger