Ads (728x90)

-
राज्य में  कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है जिसे ध्यान में रखते हुए मरीजों की सहायता करने के लिए  भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा महाराष्ट्र में 50  हजार बोतल रक्त संकलन करने का संकल्प लिया गया है, इसी क्रम में  ठाणे जिला भाजयुमोर्चा द्वारा  2 हजार बोतल रक्त संकलन किया जाएगा ।जिसके अनुसार भिवंडी, मुरबाड, बदलापूर व अंबरनाथ  स्थित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें  आज 700 युवाओं ने  रक्तदान का पवित्र कर्तव्य निभाया है।इस प्रकार की जानकारी  भाजयुमोर्चा के  प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश पाटील ने दी है।
  गौरतलब है कि  राज्य में  कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है जिसे ध्यान में रखते हुए भाजयुमोर्चा प्रदेशाध्यक्ष योगेश टिलेकर  ने  राज्य में 50 हजार बोतल  रक्त  संकलन करने का संकल्प  लिया है ।जिसके  अनुसार  सांसद कपिल पाटील व विधायक  किसन कथोरे  के  मार्गदर्शन में  ठाणे जिले में उपाध्यक्ष देवेश पाटील  ने  रक्तदान शिविर का आयोजन किया इसके  माध्यम से 2 हजार बोतल  रक्त संकलन करने का संकल्प लिया गया  है ।इसी के  अनुसार ठाणे जिले में विविध  क्षेत्रों में सामाजिक अंतर का पालन  करते हुए रक्त संकलन किया जाएगा । भिवंडी तालुका के वेहले, मुरबाड  स्थित  एमआयडीसी में  मुरबाड मॅन्युफॅक्चरर एसोसिएशन हॉल, बदलापूर  तथा अंबरनाथ में  आयोजित इस  शिविर में  आज  700  युवाओं तथा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है ।
भाजयुमोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत गायकर के साथ-साथ  जिला व तालुका के  कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा  रक्दान शिविर को सफल  बनाने के लिए हरसंभव  प्रयत्न किया जा रहा है। मुरबाड में  तालुकाध्यक्ष जयवंत सुर्यराव, जयवंत हरड, हरेश खापरे, भिवंडी में  हरेश भोईरने रक्तदान शिविर  को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से  अथक प्रयास किया है ।

Post a Comment

Blogger