Ads (728x90)

मुंबई:- अशीहारा कराटे इंटरनेशनल द्वारा "स्टे एक्टिव,फन,रन" मैराथन दौड़ का आयोजन रविवार दिनाँक 22.12.2019 को प्रातः 6.30 बजे से दयाशंकर पाल की अध्यक्षता में लायंस क्लब ऑफ मुलुंड मैदान से शुरू होकर वी पी रोड,ज. नेहरू रोड़ से लिंक रोड,फोर्टिस अस्पताल से पीके रोड़ होते हुये लायंस क्लब मैदान पर समाप्त होगी।
    इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में चरण सिंह सप्रा (प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),राकेश शेट्टी(राष्ट्रीय सहसचिव-कांग्रेस सेवादल),गोविन्द सिंह,डॉ बाबुलाल सिंह(उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),बी के तिवारी,सुनील गंगवानी
(महासचिव-मुंबई कांग्रेस),डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह(कार्याध्यक्ष-ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस) ,डॉ सचिन सिंह(अध्यक्ष-युवा ब्रिगेड असोसिएशन),मोहित सिंह(अध्यक्ष-मुलुंड युवक कांग्रेस) समाज सेवी बीरेंद्र पाठक,के इन सिंह,डॉ आर एम पाल, सुरेंद्र मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
  विजेता लोगों को पुरस्कार,ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जायेगा।
 इस संदर्भ में विशेष जानकारी हेतु दयाशंकर पाल से फोन क्र.9892854608 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

Blogger