Ads (728x90)

भिवंडी । एम हुसेन   । शहर में   घरफोडी की घटनाओं में वृद्धि होने के कारण   नागरिकों में भय का वातावरण  व्याप्त है। पहली घटना   नारपोली ,अण्णाभाऊ साठे नगर  स्थित  रहने वाले  मजदूर के घर से  अज्ञात चोरों ने १५ हजार ६०० रुपये कीमत के सामान की  चोरी करने  की घटना  बीती  रात घटित हुई है।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुरेश महादेव सगट ( ४० ) नामक मजदूर  सपरिवार काम के लिए  घर  से बाहर गया हुआ था ,उसी समय  अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे की कडी किसी प्रकार से खोलकर भीतर प्रवेश किया  व लोहे के  कबाट में रखे हुए  सोने का चैन व नगद  ४ हजार रुपया  इस प्रकार कुुल  १५ हजार ६०० रुपये का माल अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए हैं ।इसी प्रकार  दुसरी घटना भंडारी कंपाउंड   स्थित अंतुराम जयनाथ पटेल  नामक  पावरलूम व्यापाऱी के  घर की  खिडकी से  अज्ञात चोर  घर में  प्रवेश कर सोने चांदी के  आभूषण , मोबाईल व नगद रकम इस प्रकार कुुल  ८४ हजार रुपये का  माल  चोर चोरी कर फरार हो गए हैं।
उक्त दोनों  चोरी  प्रकरण नारपोली पुलिस स्टेशन ने  अज्ञात चोरों के विरुद्ध अलग-अलग  मामला दर्ज  कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच  एपीआय वी.एस.शिरसाठ व पुलिस उपनिरीक्षक राहुल व्हरकटे कर रहे हैं। 

Post a Comment

Blogger