Ads (728x90)


अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कांग्रेस सेवादल को मजबूत कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के सेवादल में पिछले एक वर्ष में अनेक बदलाव किए जिसमे युवाओं को जोड़ने के लिए यूथ बिर्गेड, महिला बिर्गेड, बाल सेवादल के साथ साथ ही प्रशिक्षण दिए जाने वाली कोर्स में भी बदलाव किया है। मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित सहयोगी प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुवे अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि देश को मजबूत करने के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाना जरूरी है और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कॉग्रेस की रीढ़ की हड्डी सेवादल को मजबूत होना चाहिए। उक्त प्रशिक्षण शिविर में पूर्व गृहराज्य मंत्री कुर्पा शंकर सिंह, मुंबई कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शरीफ खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जिया भाई, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल, मुंबई सेवादल के प्रभारी शंकर गौड़ा पाटिल, मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश मनचंदा,उपस्थित रहे। सहयोगी प्रशिक्षण शिविर की सिविराधिपति मधु गुरुंग के साथ उनके सहयोगी शिक्षक अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव मिरसाहेब सोयब अली, सुरेश शर्मा, प्रेम यादव, ने प्रशिक्षण दिया वही मुंबई सेवादल के पदाधिकारियों में धनंजय तिवारी, श्याम ठक्कर, जकीउल्लाह कुरेशी, राजेश मेवाती, देवदत्त ठाकुर, रश्मि सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे वही मंच का सफलतापूर्वक संचालन मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव नबी रहीम ने किया। मुंबई से मोहम्मद मुकीम शेख की रिपोर्ट

Post a Comment

Blogger