Ads (728x90)

पुलिस जनता  संबंधों के समन्वय में नहीं होगी कमी --अंकित गोयल।                 
 संवाददाता,भिवंडी। भिवंडी पुलिस द्वारा आयोजित भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव  अंबेडकर जयंती उत्सव 2018 पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में भिवंडी पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल ने कहा कि भिवंडी के नागरिक राष्ट्रीय एकता , भाईचारा तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की  सहायता करते हैं। ऐसा बेमिसाल शहर देखने को नहीं मिलता है, जिसके लिए भिवंडी की जनता को धन्यवाद ।पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल ने कहा कि पुलिस जनता संबंधों के समन्वय में कभी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिसके लिए पुलिस दल जनता के सहयोग से हमेशा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करती रहेगी। भिवंडी के नागरिक सभी धार्मिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं साथ ही उसे शांतिपूर्वक मनाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहते हैं, जिसके लिए नागरिकों की  प्रशंसा की की जाती है यह  इस शहर में आकर मैंने प्रत्यक्ष देखा है। इस कार्यक्रम में भिवंडी पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल, महापौर जावेद दलवी, मनपा आयुक्त मनोहर हिरे, सहायक पुलिस आयुक्त नितिन कौसडीकर ,डॉ बाबासाहेब आंबेडकर उत्सव समिति मंडल के अध्यक्ष बबन घोड़के सहित सभी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शांतता कमेटी सदस्य और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उत्सव समिति के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष पदाधिकारी, महिला व पुरुष भारी संख्या में उपस्थित थे।
                ठाणे पुलिस आयुक्तालय वा भिवंडी पुलिस परिमंडल दो की ओर से भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उत्सव 2018 के अंतर्गत भाईचारा राष्ट्रीय एकता अंतर्गत सुंदर व डॉक्टर बाबासाहेब  अंबेडकर  के जीवन पर आधारित  कार्यक्रम आयोजित करने वाले सर्वजनिक उत्सव मंडल के पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम वरालदेवी माता मंगल कार्यालय, कामतघर, भिवंडी स्थित आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर जावेद दलवी ने पुलिस और जनता  के बीच बढ़ रही दूरी के संबंधों पर  चर्चा करते हुए कहा कि ऐसा होना भविष्य के लिए ठीक नहीं है । उन्होंने शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर चिंता व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनपा आयुक्त मनोहर हिरे ने कहा कि भिवंडी में इस प्रकार का सुंदर कार्यक्रम पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है जिससे प्रेरित होकर  पिछले वर्ष इसी कार्यक्रम में मैंने भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा इस प्रकार का कार्यक्रम किए जाने की घोषणा की थी, जो आगामी शुक्रवार 21 जून 2018 को इसी हाल में आयोजित किया गया है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भिवंडी वासियों का योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में पुलिस द्वारा नियुक्त निरीक्षण कमेटी के सदस्य प्रा. सुमित्र काम्बले, जगदीश पाठारे, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण  गोपाल सिंह ठाकुर,शरद भसाले ,  मधुकर गायकवाड, एड नियाज मोमिन, श्रीराम पाटिल, लतीफबाबा को सन्मान चिन्ह, प्रमाणपत्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष प्रथम पुरस्कार-- सिद्धार्थ मित्र मंडल खोनीगांव, द्वितीय पुरस्कार- संघर्ष मित्र मंडल कोंबड़पाडा, व समता मित्र मंडल, तृतीय पुरस्कार-- संघमित्र मंडल व डॉ बाबासाहेब मित्र मंडल भैया साहेब नगर, भिवंडी को अतिथियों के हाथों प्रदान किया गया। इस वर्ष का अति विशिष्ट पुरस्कार- सम्राट मित्र मंडल वरालदेवी नगर, भिवंडी को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 11 अन्य विभिन्न मंडलों को उत्तेजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में प्रस्तावना भाषण सहायक पुलिस आयुक्त पूर्व विभाग नितिन कौसडीकर तथा कार्यक्रम का संचालन प्रा सुमित्र काम्बले व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक  कोकाटे ने किया।

Post a Comment

Blogger