Ads (728x90)


मुंबई कांग्रेस के मुख्यालय राजीव गांधी भवन के स्वर्गीय मुरली देवड़ा सभागृह में पिछले दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित किए गए प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष के साथ साथ ही सभी जिलों में चुनाव प्रचार समिति नियुक्त किया गया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के हाथों नियुक्ति पत्र देकर नवनियुक्त पदाधिकारीयो को  तत्काल प्रभाव से पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने और आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ -चढ़कर कार्य करने का निर्देश दिया उक्त अवसर श्री निरुपम के साथ  मंच पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान, विरेन्द्र बक्षी, महासचिव संदेश कोडविलकर, पूर्व आईपीएस उत्तम खोब्रागडे, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष निर्मला सावंत प्रभावलकर मौजूद थी उक्त अवसर पर सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व बलॉक कांग्रेस उपस्थित थे।

मुंबई से मोहम्मद मुकीम शेख की रिपोर्ट

Post a Comment

Blogger