Ads (728x90)

-
आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की चुनावी हवा तेज हो गई है जिसकारण सभी राजनीतिक पार्टियों  ने अपनी जोरशोर से शुरू कर दी है। भाजपा - शिवसेना गठबंधन वाली सरकार को रोकने के लिए विरोधी एक साथ आ गए हैं इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताा सक्रियता के साथ  भाजपा सरकार लाली पॉप व झूठी योजनाओं के संदर्भ में  सामान्य नागरिकों को जागरूक करने के लिए संपूर्ण राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्धार यात्रा शुरु की गई है।रायगढ स्थित छत्रपती शिवाजी महाराज का आशीर्वाद लेेकर इस निर्धार याात्रा का श्रीगणेश किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को भिवंडी तालुुका के भिनार जकात नाका स्थित राष्ट्रवादी का निर्धार परिवर्तन यात्रा का भव्य समारोह का आयोजन किया गया था।इस परिवर्तन यात्रा में राकांपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबळवल,पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार , राकांपा के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल,विधान परिषद के विरोधी पक्ष नेता धनंजय मुंढे,पूूर्व पालकमंत्री गणेश नाईक,राकांपा महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा फौजीया खान,महिला प्रदेश अध्यक्षा चित्राताई वाघ,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद हिंदुराव,विधायक पांडुरंग बरोरा, ठाणे जिला अध्यक्ष दशरथ तिवरे,ठाणे जिप कृषि व पशुसंवर्धन समिति सभापति उज्वला गणेश गुलवी,महिला जिला अध्यक्षा विद्याताई वेखंडे,अल्पसंख्यक विभाग ठाणे जिला अध्यक्ष इरफान भुरे,जिला उपाध्यक्ष महादेव चौघुले,वरिष्ठ नेेता कमलाकर टावरे,राष्ट्रवादी तालुका अध्यक्ष गणेश गुलवी,वाडा अध्यक्ष रोहिदास पाटिल,जिला सचिव महेंद्र पाटिल,जिला युवती अध्यक्षा मोनिका मढवी,जिप.सदस्य किशोर जाधव ,रत्ना तांबडे,पं.स.सदस्या साबिया इरफान भुरे,तालुका उपाध्यक्ष विशाल पाटिल ,अनिल पाटिल,अरुण पंडीत आदि सहित राष्ट्रवाद पकांग्रेस पार्टी के दाधिकारी ,कार्यकर्ता ,महिला व नागरिक भारी संख्या में  उपस्थित थे। अवसर पर अजीत पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश के नागरिकों के व्यक्ति स्वतंत्रता पर संकट आ गया है भाजपा सरकार के ' अच्छे दिन ' पर  अजीत पवार घोर टिप्पणी  करते हुए कहा कि भाजपि सरकार ने नागरिकों को केवल सपनों का गाजर दिखाने का काम किया है इसलिए अब नागरिकों को असली गाजर पर भी  विश्वास नहीं रह गया है । अच्छे दिन का राग अलापने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंहगाई बढ गई है ,ईंधन दर में बढ़ोतरी हुई ,असंंख्य बेरोजगारी बढी इस प्रकार अनेक समस्याओं सहित जीएसटी व नोटबंदी के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार पर कडा प्रहार किया। परिणामस्वरूप मोदी लहर खत्म होने के कगार पर है इसलिए राकांपा के कार्यकर्ताओं में पूरे जोश के साथ संख्या बढ रही है। वहीं यह भी इशाराा किय कि चुनाव सिर पर है और ऐसे समय में पार्टी में प्रवेश करने वाले दलबदलुओं की संख्या भी था रही है परंतु ऐसे लोगों को पार्टी कोई स्थान व महत्व नहीं दिया जाएगा।इसी प्रकार मुंबई में बेस्ट कामगारों की हड़ताल शुरु है ,इन कामगारों को न्याय देेन के लिए सेना ,भाजपा सरकार पूर्ण रूप से असफल साबित हुु है। भाजपा सेना के कार्यकाल में कामगारों के ऊपर अन्याय हो रहा है। इसी प्रकार नोकरी पेशा,किसान व देश के विकास काार्यों पर महत्व देने की अपेक्षा केंद्र सरकार मुंबई - अहमदाबाद बुलेट ट्रेन जैैसे अनावश्यक व महंगी योजना जिसमें लगभग सवा लाख करोड रुपये बिनाकारण खर्च कर रही है इसलिए देश की मूलभूत सुविधाओं की ओर जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है इस प्रकार का आरोप समारोह में अजीत पवार ने अपने भाषण में लगाया है।तथा  ठाणे जिला के जल वाहतुकी के लिए स्थानिक आगरी, कोली जैसे भूमिपुत्रों पर होरहे अन्याय व स्थानिक बंधुुओं के  होने वाले व्यवसायिक नुकसान के लिए भाजपा सरकार जबाबदार है उक्त प्रकार का आरोप अपने संबोधन में अजीी पवार ने लगाया है। इसी प्रकार इस निर्धार परिवर्तन यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष तथा पूर्व अर्थमंत्री जयंत पाटिल ने भाजपा सरकार के झूठे घोषणाओं  के चित्रफीत उपस्थित नागरिकों के सामने दिखाकर भाजपा सरकार द्वारा आम जनता मूर्ख बनाने वाली घोषणाओं को जनता के सामने प्रस्तुत किया।तथा केंद्र शासन का राफेल घोटाला प्रकरण में पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल ने भाजपा सरकार पर खडा प्रहार करते हुए जमकर टीका टिप्पणी की।भिवंडी तालुुका में होने वाले इस निर्धार परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भिवंडी तालुका अध्यक्ष गणेश आत्माराम गुलवी  व इनके कार्यकर्ताओं  ने हरसंभव अथक प्रयास किया।  

Post a Comment

Blogger