Ads (728x90)


मीरजापुर। विन्ध्याचल  स्थित  रोडवेज परिसर में  शारदीय नवरात्र के सुअवसर पर चल रहे नमामि गंगे चित्र प्रदर्शनी में "शावलिन मार्शल आर्ट" कुंग-फू के बच्चों ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल, नगर मजिस्ट्रेट सुशील श्रीवास्तव, सूचना विभाग के अधिकारी एवं दर्शनार्थियों की उपस्थिति में बेहतरीन "सेल्फ डिफेंस" का प्रदर्शन करके लोंगो को कुर्सी छोड़कर ताली बजाने को मजबूर कर दिया। जिन्हें जिलाधिकारी  द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने  मार्शल आर्ट के बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ उनकी कला को सर आते हुए  कहा या आगे चलकर और भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट बच्चों के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रदर्शित मार्शल आर्ट के विभिन्न कोणों की तारीफ करते हुए कहा कि नि संदेह यह बच्चे उच्च स्तर पर जाने के साथ जनपद का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षक प्रवीण आर्य ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए विभिन्न मार्शल आर्ट की बारीकियों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Post a Comment

Blogger