Ads (728x90)


मुंबई के अंधेरी स्थित होली होली स्पिरिट हॉस्पिटल में अंधेरी तालुका कांग्रेस सेवादल द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रमुख नेता विशेषकर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी , अखिल भारतीयकांग्रेस सेवादल सचिव व मुंबई प्रभारी अशोक आहूजा, अखिल भारतीय कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी , कांग्रेस सेवादल मुंबई के अध्यक्ष सतीश मनचंदा , महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा , महेश मालिक , भावना जैन, मुंबई कांग्रेस के सचिव नगरसेवक क्लाइव डाइस , उत्तर पश्चिम कांग्रेस सेवादल के जिल्हा अध्यक्ष विजय रेड्डी , नितिन सालाग्रे सहित कांग्रेस पार्टी के बेसिक , सेवादल , यूथ , महिला कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों नें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रक्तदान का सफल आयोजन अंधेरी तालुका कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरुण सुवर्णा द्वारा किया गया।

Post a Comment

Blogger