Ads (728x90)

संवाददात, भिवंडी। ।महाराष्ट्र राज्य जि.प.अभियंता संघटना अंतर्गत स्थापित ठाणे जि.प.अभियंता संघटना के अध्यक्ष पद पर भिवंडी पंचायत समिति के बांधकाम विभाग  के उपअभियंता डि.ए.गिते की पाच वर्षो के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित कर  लिए गए हैं। इनके निर्वाचित होने से संपूर्ण ठाणे जिला के राजकीय ,प्रशासनिक,सामाजिक क्षेत्रों सेे इनका अभिनंदन किया जा रहा है।जिला परिषद अभियंता संघटना के अध्यक्ष पद पर यह दूसरा चुनाव हुआ है। संघटना के अध्यक्ष व कार्यकारिणी चुनाव के लिए शनिवार को कल्याण पंचायत समिति सभागृृह  में विशेष बैठक आयोजित की गई थी।उक्त सभा में  अध्यक्ष के रूप में डि. ए. गिते ,सचिव पद पर लघु पाटबंधारे विभागाचे उपअभियंता आर.बी.पाटिल ,कार्याध्यक्ष पद पर उपअभियंता एस. एस. गायकवाडी ,कोषाध्यक्ष के रूप में इंजिनियर प्रशांत खैरनार आदि का कठाणे जिला परिषद अभियंता संघटना का कार्यकारिणी पर निर्विरोध  निर्वाचित हुए हैं। उक्त नियुुक्ति के बाद  अभियंता संघटना की नूतन कारकारिणी को महाराष्ट्र राज्य जि.प.अभियंता संघटना केंद्र कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष मोहन पवार ने मार्गदर्शन करते हुए संघटना  को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभेच्छा दी है।       

Post a Comment

Blogger