Ads (728x90)

-मारपीट कर विवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला, अस्पताल में भर्ती

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव स्थित एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने शुक्रवार की रात मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह जान बचाकर शनिवार को सुबह वह अपने मायका मड़िहान पहुंची। जहां इलाज के लिए पुत्री सीमा को उसके पिता पप्पू स्वर्णकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती कराया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल में पति व ससुर द्वारा उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता रहा है। एक दिन पूर्व उसकी जमकर पिटाई करने के बाद देर रात घर से उसे निकल दिया गया। पैसे के अभाव में वह भरपुरा से जंगल के रास्ते रातभर पैदल चलकर मायके पहुंची है।



Post a Comment

Blogger