Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक आषीष तिवारी ने जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फेरबदल किया है। इसी क्रम में उन्होंने जिले का यातायात प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय को बनाया है जो अभी तक पुलिस लाइन में थे। बताते है कि  यातायात प्रभारी रहे वैभव सिंह का वाराणसी जनपद के लिए स्थानान्तरण हो जाने पर रिक्त हुए स्थान पर पुलिस अधीक्षक ने  उप निरीक्षक विवेकानन्द उपाध्याय को नया यातायात प्रभारी नियुक्त किया है। इस दौरान नवागत यातायात प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय ने कहा है कि नगर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ डग्गामार वाहनों पर नकेल कसा जायेगा।


Post a Comment

Blogger