Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। प्रतिदिन के अनुसार नियमित मॉर्निंग वॉक हेतु गए हुए ४८ वर्षीय वरिष्ठ शिवसैनिक नेता की रेल्वे इंजिन की टक्कर लगने से घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की घटना रविवार सुबह  वसई - दिवा मार्ग के उल्हास खाडी रेल्वे ब्रिज पर घटित हुुई है।उक्त घटना से क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधाकर वसंत म्हात्रे ( ४८ निवासी .पिंपलास  )वरिष्ठ शिवसैनिक का नाम है जो भिवंडी पंचायत समिति की पूर्व सभापति उज्वला म्हात्रे के पति हैं।मृृृतक के  परिवार में  पत्नी ,दो लडके व दो भाई इस प्रकार से परिवार है।स्व सुधाकर म्हात्रे का स्वभाव शांत ,संयमी एवं अच्छे चरित्र वाले इंसान थे उनका शिवसेना नेताओं सहित अन्य पार्टियों के नेताओं से भी अचछे संबंध थे। वह प्रतिदिन के अनुसार सुबह के समय  रेल्वे मार्ग पर मॉर्निंग वॉक हेतु निकले थे। उसी सम पिंपलास ,मोठागांव ( ठाकुर्ली )के दरम्यान उल्हास खाडी के रेल्वे ब्रिज पर ही वसई की ओर से तेजगति से आने वाली रेल्वे इंजिन ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। उक्त दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तुरंत  रेल्वेे मार्ग पर पहुंचे और मृतक म्हात्रे का मृतदेह कब्जे में लेकर  डोंबिवली रेल्वे पुलिस की सहायता से पोस्ट मार्टम के लिए  शासकीय अस्पताल में भेज दिया।मृतक सुधाकर म्हात्रे का दोपहर के समय अंत्यसंस्कार कर दिया गया है। अंत्य यात्रा में विधायक रुपेश म्हात्रे ,उपतालुका प्रमुख मोहन गायकवाड ,विभाग प्रमुख जगदीश भोईर ,पूूर्व पं.स.सदस्य गिरीश म्हात्रे आदि  नागरिक भारी संख्या में  सहभागी थे।                   

Post a Comment

Blogger