Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  शहर के गोविंद कंपाउंड नवीबस्ती कल्याण रोड स्थित  प्लास्टिक मोती कारखााने में रविवार की  दोपहर के समय भीषण  आग लग गई। उक्त  आगजनी में  कारखाना जलकर खाक हो गया।आग की सूचना मिलते ही   अग्निशमन  दल के जवान  तत्काल  घटनास्थल पर पहुंचे और अथक प्रयास कर  आग बुझाने में सफल रहे ।ज्ञात हो कि  भिवंडी शहर में  मोती कारखाना संचालन पर  शासन द्वारा  प्रतिबंध लगाया गया है  परंतु  सैकडो मोती  कारखाने व जींस पैंट डाईंग   अवैध रूप से  संचालित है इस  घटना से मामला प्रकाश में आया है। दो वर्ष पूर्व भी एक मोती कारखाना में  भीषण आग लगी थी। जिसमें  में  चार मजदूरों की   मृत्यु हो गई थी।उसके बाद  भिवंडी मनपा अधिकारियों ने  लगभग  १५० से  २००  अवैध रूप से संचालित  मोती कारखाने के विरुद्ध  कार्रवाई की थी। परंतु  यह कार्रवाई केवल दिखावा के लिए की गई थी  इस प्रकार का  आरोप नागरिकों द्वारा लगाया जा रहा है। वहीं   अवैध रूप से संचालित  मोती कारखाने में लगी   आग के कारण  पुन: एक बार अवैध  मोती कारखाना का प्रश्न सामने आया है ।उक्त  मोती कारखाने में   आग लगने के समय  कारखाने में  आठ मजदूर थे परंतु आग लगते ही वह  सावधानी बरतते हुए   कारखाने के बाहर  निकल  गए जिससे बडी जनहानि टल गई।तथा कारखाने में गैस सिलेंडर  स्फोट होने के कारण  कारखाना की छत भी उड गई है। उक्त  आगजनी की  घटना के बाद  परिसर के  नागरिकों में  भय का वातावरण निर्माण हुआ है  ।उक्त आगजनी को  नियंत्रित करने के लिए   भिवंडी मनपा  अग्निशमन दल के  दो गाड़ी  व पानी टैंकर घटनास्थल पर पहुंच कर आग को नियंत्रित करने में सफल हुए।  उक्त आगजनी में  कारखाने में रखे लाखों रुपये के प्लास्टिक मणी एवं  यंत्रसामग्री जलकर खाक हो गया है परंतु कोई जनहानि नहीं हुई है। 

Post a Comment

Blogger