Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। प्रेम के पींगे बढ़ाना कभी-कभी घातक भी साबित हो जाया करता है। ऐसा ही कुछ एक किषोर के साथ हुआ है। मामला मड़िहान थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव का बताया जा रहा है। मड़िहान थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव निवासी रोहित गुप्ता 18 पुत्र प्रेम नाथ गुप्ता का क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक लड़की का साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का मिलना जुलना बढ़ा तो बात शादी तक पहुंच गयी। कुछ दिनों तक को गाड़ी ठीक-ठाक पटरी पर दौड़ती रही, लेकिन कुछ समय बाद लड़का शादी करने से पीछे हटने लगा। बस फिर क्या था लड़की को अपना सब कुछ लूटता नजर आया तो उसने सारी बात अपने परिजनों को बता दी। बताया जाता है कि पहले तो दोनों पक्षों के बीच बात चीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास होता रहा, लेकिन बात बनती न दिखलाई देने पर लड़की पक्ष के लोगों ने मड़िहान थाने में लड़के के खिलाफ तहरीर दे दिया। जिस पर मड़िहान पुलिस ने पास्को एक्ट व एससी, एसटी एक्ट के तरह मामला दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। 

Post a Comment

Blogger