Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  में  बंद पड़े  विश्वभारती सूत मिल के लगभग   पंद्रह सौ मजदूर  घर के  हक से  वंचित होने का मामला प्रकाश में आया है । घर के  प्रश्न पर राज्य शासन का ध्यान   आकर्षित करने के लिए सैकडो मजदूरों ने  सोमवार से भिवंडी प्रांत  कार्यालय के सामने   बेमुद्दत  धरना आंदोलन शुरू कर दिया है । भिवंडी तालुका के  कवाड ,विश्वभारती क्षेत्र में पूर्व  १९९३ से  बंद पडी विश्वभारती सूत मिल के मजदूरों को मुंबई के मिल मजदूरों की तर्ज पर  दिए गए रहने की  सुविधा के अनुसार   शासन द्वारा  हमें भी  निशुल्क  घर उपलब्ध कराया जाए। उक्त प्रकार की  मागं को लेकर  विश्वभारती मिल मजदूर संघ द्वारा पूर्व  कई वर्षों से सतत प्रयास  शुरू है। शासन ने  मुंबई के  कपडा मिल में  काम करने वाले  एक लाख ३० हजार मजदूरों को वर्ष  १९८० से आधारदूत मानकर घर देने की  योजना की घोषणा की है। इसी प्रकार  भिवंडी के  विश्वभारती स्पिनिंग व वीविंग सहकारी संस्था नामक  सूत मिल में  लगभग  पंद्रह सौ मजदूरों को घर उपलब्ध कराया जाए इस प्रकार की  मांग को लेकर  लडाई जारी है।उक्त  मजदूर पूर्व सन १९६८ से  १९९३ तक मिल मजदूर के रूप में  कार्यरत थे। इसी प्रकार  यहां के मजदूरों को  मुंबई के मिल मजदूर   प्रमाणे मिलने वाले  वेतन व अन्य  सुविधा  मिलती थी। परंतु  जिस समय  घर का प्रश्न आया उस समय  यह पंद्रह सौ मजदूर   घर के  हक से वंचित

हैं इस प्रकार का आरोप मजदूरों ने लगाया है । अब मजदूरों को  जब तक  घर देने के लिए  आश्वासन राज्यशासन नहीं देगा उस समय तक  बेमुद्दत  धरना आंदोलन जारी रहेगा। उक्त प्रकार की प्रतिक्रिया   निर्धार संघ के  अध्यक्ष कोमलराम जयस्वाल ने  व्यक्त किया है।   

Post a Comment

Blogger