Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। तालुका के  काल्हेर स्थित परिवारिक  संपत्ति के विवाद में बीती रात  मित्र के  साथी ने सगे चचेरे  भाई की निर्मम  हत्या हुई है जिससे  परिसर में हडकंप मच गया है। पुलिस द्वारा   उक्त प्रकरण में   मुख्य आरोपी सहित  दो लोगों को  गिरफ्तार किया है।  परंतु  पूर्व  वर्ष भर से  नारपोली पुलिस स्टेशन सीमांतर्गत में  शुरू हुए  निर्मम  हत्या मामले  दिनोंदिन हो रही वृद्धि से  नागरिकों म भय का  वातावरण बना हुआ है।गौरतलब है कि  पंकज प्रकाश म्हात्रे( ३२ )की हत्या हुई वह  बीती  रात अपने  मित्र के साथ   काल्हेर स्थित  प्रिन्स इंटरप्रायजेस कार्यालय में प्रति दिन के अनुसार  कॅरम खेलते हुए  बैठा था । उसी समय वहां उसका चेचेरा  भाई  मोगेश सुनिल म्हात्रे ( २३ ) यह अपने  सााथियों के साथ उसने अपने  घर पर कबुतर के  गंदगी  करने की व इमारत में  पानी नहीं मिल रहा है जैसे मामलेे को लेकर कहासुनी हो गई और पंकज म्हात्रे के साथ विवाद हो गया । उक्त  विवाद के बाद  मोगेश ने धारदार चॉपर पंकज की छाती पर  वार कर दिया जिससे  पंकज का रक्त बहनें लगा औल वह बेशुद्ध गिर पडा उसे उसी  अवस्था में  उपचार हेतु  एस. एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां  उपचार शुरु होते ही उसकी मृत्यु हो गई। उक्त हत्याा प्रकरण में   नारपोली पुलिस ने  मोगेश म्हात्रे व अभिषेक जोशी इन दोनों के विरुद्ध हत्या  का मामला दर्ज कर अभिषेक जोशी को देर  रात्रि में गिरफ्तार कर  उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया  गया जिसे मा न्यायालय ने  10 मार्च तक  पुलिस  हिरासत में रखने का  आदेश दिया है। तथा मुख्य आरोपी मोगेश को सायंकाल के समय  गिरफ्तार कर लिया है जिसे  बुधवार को  भिवंडी न्यायालय में पेश किया जाएगा।गौरतलब है कि   काल्हेर गावं में  एक ही  इमारत में रहने वाले  पंकज प्रकाश म्हात्रे व चचेरा  भाई मोगेश सुनिल म्हात्रे के दरम्यान पूर्व कई  वर्षों से  प्रॉपर्टी विवाद शुरू था। इसलिए  इन दोनों  परिवारों में  विवाद बढते गया उसी विवाद के चलते  हत्या हुई है। उक्त प्रकार की जानकारी पुुलिस ने दी है।उक्त मामले की विस्तृत जांच  पुलिस  निरीक्षक सुरेश जाधव कर रहे है।


Post a Comment

Blogger