Ads (728x90)

हिंदुस्तान की आवाज़ समस्तीपुर राजकुमार राय

 समस्तीपुर। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में काम करने वाले दैनिक मजदूर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। अपनी छः सूत्री माँगो को लेकर दैनिक मजदूरों के द्वारा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया। आज से शुरु हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल की प्रमुख माँगो में छटनी ग्रस्त दैनिक श्रमिकों को छटनी की सूचना दी जाए साथ ही छटनी मुआवजा तथा ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए , बेगूसराय श्रम न्यायाल के द्वारा मजदूरों को लेकर दिए गए आदेशों को लागु करने साथ ही विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक मजदूरों का मानदेय 18 हजार रूपया करने सहित कुल छः माँग शामिल है।  केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के आंदोलन की रह अपने मजदूरों का कहना है की जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन हमारी माँगो को नहीं मानती सभी दैनिक मजदुर विश्व विद्यालय में अपने अपने अपने कामो से अलग रहेंगे।
मजदूरों का कहना है कि
(1) छटनी ग्रस्त दैनिक श्रमिकों को छटनी की सूचना दी जाए साथ ही छटनीग्रस्त मजदूरों को मुआवजा तथा ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए।
(2) केस नंबर 01/2012 श्रम न्यायालय बेगूसराय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन किया जाए।
(3) छटनीग्रस्त मजदूरों को जिनकी मृत्यु हो गई है उसके परिवार को समुचित मुआवजा दिया जाए।
(4) डीआरपीसीएयू परिसर में कार्य करने वाले सभी कोटि के दैनिक श्रमिकों व मजदूरों को 26 दिनों का काम की गारंटी दी जाए।
(5) केo वी oके अंदर श्रमिक आपूर्ति एजेंसी MARS के हस्तक्षेप पर रोक लगाते हुए निजी करण प्रक्रिया को पूर्णतः बंद किया जाए।
(6) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली फाइल संख्या20-08/2011-P-111 दिनांक 01/08/2017 तथा परिषद के पत्र संख्या 05/03/2011-1A-iv(volum) दिनांक 27/07/2011 के अनुसार केo वीo में कार्यरत मजदूरों की मजदूरी 18000 किया जाए।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार सुमन संचालन राजीव राय ने किया। मौके पर सुरेश दास कनौजिया, राजेंद्र राय, दिनेश राय, संतोष कुमार, मनोज कुमार, शंभू नाथ राय, भाग्य नारायण राय, सुरेश राय, राम एकबाल राय, बिहार फार्म से अरविंद राय, अशोक कुमार राय, राम शकल राय, अमरेंद्र कुमार, हरि ओम चौधरी, विनोद कापर, अमरनाथ झा इत्यादि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Blogger