Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। होली पर्व धूमधाम से मनाते हुए   दारू का सेवन  कर ईंटभट्टी पर दो मजदूरों ने  साथी ३० वर्षीय महिला मजदूर के साथ यौन शोषण करने की  घटना जूनांदुर्खी ( निंबाडा ) स्थित घटित हुई है। उक्त  घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। भिवंडी तालुका के निंबाडा स्थित  ईंटभट्टी पर मजदूरी  काम करने के लिए  वावेघर (वाडा ) स्थित निवासी  महिला अपने  परिवार के साथ आई थी। होली पर्व होने के कारण महिला का परिवार मूल गावं गया हुआ था।इसलिए वह अकेले ही घर में थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए    ईंटभट्टी पर काम करने वाले गणपत भिका वाघे ( ३५ निवासी . मोहिली ) व अनंता अमृत वाघे ( २३ निवासी . चाणे ) इन दोनों  मजदूरों ने  रात्रि के समय  दारू के  नशे में  पीडित महिला के साथ  मारपीट कर उसके  झोपडे में घुसकर  जबरदस्ती उडाकर ईटभट्टी से सटे बांध पर  लेजाकर बारी बारी से  बलात्कार किया। उक्त  महिला बेशुद्ध अवस्था में पडी थी जिसपर  अन्य मजदूर की  नजर  पडी तो  बलात्कार का प्रकरण प्रकाश में आया। उक्त  प्रकरण में पीड़ित  महिला ने  तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है ,पुलिस ने  मामला दर्ज कर लिया और पुलिस  उपनिरीक्षक मोतीराम पवार ने  आरोपी गणपत तदा अनंता इन दोनों को तत्काल गिरफ्तार  कर लिया है। इन दोनों  नराधम को बुधवार को  न्यायालय में पेश किया जिन्हें मा न्यायालय ने  ९ मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।             

Post a Comment

Blogger