Ads (728x90)

-नगर का कराया जायेगा सर्वांगिण विकास प्रेसवार्ता में बोले मीरजापुर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल 

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। नगर पालिका क्षेत्र मीरजापुर के सर्वांगिण विकास के लिए खाका खिंचा जा चुका है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के साथ नगर पालिका के सम्पत्तियों को भी चिन्हिंत किया जायेगा। बिजली, पानी, नाली के साथ ही साथ साफ-सफाई की व्यवस्था को चुस्त, दुरूस्त बनाने के लिए नियमित नगर भ्रमण कर जायजा लिया जा रहा है, ताकि धरातल की स्थित से अवगत हुआ जा सके। यह बाते नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहीं है। वह मंगलवार को लालडिग्गी स्थित पालिका कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था को चैकस करने के लिए नगर के सभी क्षेत्रों, प्रमुख मार्गो, गलियों, प्रमुख स्थानों पर कूड़ादान रखवाने के साथ स्वच्छता संदेष भरे ष्लोगन से लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता में सहयोग मांगा जा रहा है। इसी प्रकार मोहल्ला समितियों का गठन कर लोगों को अपने-अपने मोहल्लें को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया जायेगा, ताकि सभी के सहयोग से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा है कि नगरवासियों को किसी कार्य के लिए पालिका का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्पष्ट षब्दों में चेताया है। बताया कि नगर की पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने तथा सीवर लाईन बिछाने के लिए नगर के लिए 385 करोड़ तथा षिवपुर, विंध्याचल व कंतित वार्ड के लिए 53 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए युद्वस्तर पर तैयारी भी चल रही है। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया नगर के विकास के लिए वह उप मुख्यमंत्री केषव प्रसाद मौर्य से भी मिल चुके है जिनके द्वारा पूर्ण सहयोग का आष्वासन दिया गया है। बताया नगर पलिका की सम्पत्तियों को चिन्हित करने के लिए अतिक्रमणकारियों और कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें मुक्त कराया जायेगा। नगर क्षेत्र के मकानों की नंबरिंग करने का भी काम जल्द प्रारंभ कराया जायेगा ताकि भवनों के गणना आदि में कठिनाई न होने पाये। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी का साथ सभी का विकास के तर्ज पर नगर का सभी के सहयोग से विकास कराने के साथ नगरवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनका मकसद है। इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। कहा नगर के विकास के लिए धन की समस्या आड़े नहीं आने दी जायेगी। इसके लिए वह स्वंय षासनस्तर पर बात कर रहे हैं।



Post a Comment

Blogger