Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।तालुका के  गणेशपुरी - भिवाली मार्ग पर खैर की लकडी   भरा  टेंपो मांडवी वन विभाग के  अधिकारियों द्वारा  जाल बिछा कर  पकडने की  घटना शुक्रवार की सुबह  घटित हुई है।वनविभाग  द्वारा की आ कार्रवाई से  खैर तस्करों सहित लकडी चोरों में  भय का  वातावरण व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  भिवंडी के  गणेशपूरी सीमांतर्गत  खैर की लकडी  भरकर  टेंपो आरहा है इसकी गुप्त जानकारी  मांडवी वन विभाग के  प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवराम वालिंबे को मिलतेे ही वह वनपाल महेंद्र शेवाले ,वनरक्षक डी.एम.शिंदे ,आर. डी. केंद्रे ,एस.के. भोसले ,शरद घरत आदि सहित  गणेशपुरी के  लेंडी - खैरी रास्ते पर जाल बिछा कर खैर की लकडी  भरा  टेंपो पकडकर जब्त  कर लिया है। उक्त  टेंपो में  लगभग एक लाख रुपये कीमत का चार टन खैर की  लकडी का अनुमान  वन विभाग ने व्यक्त किया है .इसी दरम्यान खैर की तस्करी व चोरी करने वाले  टेंपो चालक व उसके  साथीदार तस्कर टेंपो छोडकर फरार हो गए हैं . जिन्हें  वन विभाग द्वारा  फरार टेंपो चालक व खैर तस्कर  को तलाश किया जा है। खैर के  बडे बडे टुकड़े देखते हुए उक्त  खैर डहाणू के आरक्षित  जंगल से  तोडकर लाया जा रहा है ऐसी शंका वनविभा द्वारा की गई है।  वनविभाग द्वारा की गई है।  उक्त कार्रवाई से   खैर तस्करों  व लकड़ा  चोरों में  हडकंप मचा हुआ।

Post a Comment

Blogger