Ads (728x90)

विरार ; विरार पुलिस स्टेशन अंतर्गत झा बंधुओं की आत्महत्या मामले में विरार पुलिस की जमकर छीछालेदर होती दिखाई दे रही है। मामले की गंभीर को देखते हुए पालघर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से कोंकण परिक्षेत्र के महानिरीक्षक से जिले के बाहर से छानबीन कराने का निवेदन किया गया है। इस बीच उक्त मामले का मुख्य आरोपी मुनाफ बलूच अभी तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है। ज्ञात हो कि विरार पुलिस स्टेशन अंतर्गत रहने वाला विकास झा (२२) नामक युवक द्वारा ९ दिसंबर २०१७ को पुलिस उपविभागीय कार्यालय, वसई पर अपने को आग लगाकर आत्महत्या की गयी थी| घटना के पहले उसके द्वारा एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने ने पुलिस अत्याचार को आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने की बात कही थी। विकास झा आत्महत्या मामले पुलिस छानबीन १६ जनवरी को प्रस्तुत की गयी| झा मामले की छानबीन में विरार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को निर्दोष बताया गया| इस रिपोर्ट को लेकर झा परिवार व्यथित व काफी क्षुब्ध हुआ| १७ जनवरी को मृतक का भाई अमित झा भी पुलिस से न्याय नहीं मिलने के कारण चूहे मारने की गोली खाकर आत्महत्या कर ली| इस घटना से विरार पुलिस स्टेशन अंतर्गत दो युवकों के आत्महत्या के बाद विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यूनुस शेख की ओर से मिथिलेश झा और उसके पति सहित पूर्व नगर सेवक मुनाफ बलूच को गिरफ्तार किया गया| घटना का मुख्य आरोपी मुनाफ बलूच को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है | बलूच की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगे है| पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन डहाणू के उपाधीक्षक द्वारा किया जा रहा है| पुलिस पर उठते सवाल और झा बंधुओं के आत्महत्या की छानबीन में पारदर्शिता बनाने कोंकण परिक्षेत्र के विशेष महानिरीक्षक नवल बजाज से पालघर पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ सिंगे द्वारा जिले के बाहर से छानबीन करने की बात कही गयी है| पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी बलूच की जल्द-जल्द गिरफ्तार करने की भी बात कही है|   

Post a Comment

Blogger