Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  दांत के मरीजों को   औषधि उपचार करने के लिए  वैद्यकीय प्रमाण पत्र न होने के बावजूद  दांत संबधित  उपचार के  नाम से निलकंठ अपार्टमेंट,ब्राम्हण आली  स्थित  दांत का दवाखाना  चलाकर मरीजों को लूटने वाले  एक बोगस दांत के डॉक्टर को निजामपूर पुलिस स्टेशन  ने मंगलवार की  रात्रि  आरोग्य अधिकारी डॉ.मिलिंद भोईर ने छापा मार कार्रवाई करते हुए पुलिस  स्टेशन में  मामला दर्ज करवाकर  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अतीर मुस्ताक अहमद मोमिन  (२७ निवासी . बंगालपुरा )नामक बोगस  डॉक्टर के पास दांत चिकित्सक के रूप में किसी प्रकार का कोई  वैद्यकीय प्रमाणपत्र  नहीं होनेे के बावजूद ब्राम्हण आली स्थित  दवाखाना संचालित कर मरीजों का उपचार कर रहे थे .अतीर मोमिन द्वारा  जारी बोगस वैद्यकीय व्यवसाय की शिकायत  भिवंडी डेंटल एसोसिएशन संघटना ने  मनपा के वैद्यकीय आरोग्य विभाग द्वारा  की गई थी।  जिसके अनूसार डॉ.मिलिंद भोईर ने आरोग्य पथक व निजामपूर पुलिस स्टेशन  के पुउनि.सचिन खताल तथा पुलिस  पथक सहित घटनास्थल पर  छापा मारकर  बोगस दांत के डॉक्टर अतीर को दांत के मरीजों का उपचार करने की पुष्टि की ।उक्त   कार्रवाई में  दवाखाने के  टेबल पर दांत वैद्यकीय उपकरण की  वैद्यकीय सामग्री जब्त कर  बोगस डॉक्टर अतीर मोमिन को गिरफ्तार कर लिया है। 

Post a Comment

Blogger