Ads (728x90)

हापुड ,हिन्दुस्तान की आवाज,अतुल त्यागी

नवीन भवन समर्थ भारत सरस्वती शिशु वाटिका के नवीन भवन का शिलान्यास करते हुये मा0 श्री राम नाईक जी ने कहा कि शिक्षा भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आपके बीच मुझे आने का सौभाग्य हुआ हैं। जनपद हापुड़ वासियो ने इतने खूबसूरत कार्यक्रम के लिये मुझे यहां पर बुलाया मैं इन सबका धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं 3.50 वर्षो के दीन कार्यकाल में मैं सभी जनपदों में गया लेकिन ऐसा अदभूत कार्यक्रम मेने किसी भी जनपद में नहीं देखा। महाशिव रात्रि का पर्व शुरू हुआ हैं ऐसे मे शंकर की शक्ति कैसी है ? यह यहां पर आज देखने को मिला। प्रत्यक्ष  राजमाता विजयराजे सिन्ध्या नें बाह्रमा देवी बालिका विद्यालय का भूमि पूजन किया था और आज उनके द्वारा लगाया गया नन्हा पौधा वट वृक्ष बन चुका हैं। यह देखकर सुखदः अनुभूति हो रही हैं। हर्षित होते हुये उन्होंने कहा कि मुझे भी बच्चपन में ऐसी शिक्षा मिली होती तो मे ओर भी बड़ा हो जाता हैं। महिलाओं की प्रसन्सा करते हुये कहा कि हमे महिलाओं के स्थान को समझना चाहिये। महिला और पुरूष दोनो एक ही रथ दो पहिये है उनमें सन्तुलन बना रहना चाहिये। यहां इस विद्यालय में देश के लिये भी अनुकरणीय कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि तीन देश है अमेरिका, चीन व इन्डोनेशिया जिनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से अधिक है। 22 करोड़ की यू0पी0 की जनता का विकास कैसे करना है यह महत्वपूर्ण विषय हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार 1000 पुरूषो की शिक्षा 79 प्रतिशत तथा महिलाओं की शिक्षा 59 प्रतिशत तक हैं। महिलाओ की शिक्षा को शत् प्रतिशत कैसे किया जाये इस पर हमे विचार करना हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का मैं स्मर्ण करता हूं कि मैने 50 वर्ष तक उनके साथ कार्य किया। जब से वह देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब से मैं उनके साथ जुडा हूं। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत देश के सभी व्यक्ति को शिक्षा मिलनी चाहिये। मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चलाया गया हैं। मैं शिक्षा भारती को शत्-2 धन्यवाद देता हूं कि आपका कार्य अनुकरणीय हैं। सर्व श्री राधाकृष्ण पल्ली ने कहा कि यदि एक बालक शिक्षित होगा तो एक व्यक्ति शिक्षित होगा और यदि एक बालिका शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल उ0प्र0 के विश्व विद्यालयो का कुलाध्यपति होता हैं। मैं 29 विश्व विद्यालयो का कुलाध्यपति हूं। 25 विश्व विद्यालयो के दीक्षान्त समारोह सम्पन्न हुये हैं। जिनमें 59 लाख 60 हजार 365 छात्राओं मे से 07 लाख 97 हजार 646 छात्राएं हैं। इस वर्ष 51 प्रतिशत लडकियों को उपाधि मिली है 1085 पुरूस्कार लडकियो को प्राप्त हुये हैं। महिलाएं 66 प्रतिशत पर है आने वाले समय में लड़को को आरक्षण मांगने की जरूरत आ सकती हैं। उन्होंने बताया कि जब मै पूणे से स्नातक कर रहा था तो केवल 150 बच्चो में 04 लडकियां थी। पहले लड़किया या तो शिक्षिका बनती थी या नर्स लेकिन वर्तमान समय में महिलाएं सभी क्षेत्र में विराजमान हैं जो छात्राएं यहां पर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। वह भाग्यवान है। छात्राओं के लिये विद्यालय की इमारते मायने नहीं रखती लेकिन यहां पर इमारते भी बहुत अच्छी हैं। उन्होंने छात्र/छात्राओं से कहा कि वे लक्ष्य निश्चित कर पढ़ाई करे अध्यन्न ही छात्र का धर्म हैं। कढ़ी मेहन्त से अध्यन्न करे किताबी कीडा न बने साथ मे व्यायाम भी करें और देश के उत्तम नागरिक बने देश ने हमे बहुत कुछ दिया है हमे भी देश को कुछ देना चाहिये। उन्होंने छात्राओ से कहा कि सफलता का दूसरा मंत्र है चरवेइती चरवेइती मतलब जीवन में चलते रहो चलते रहो । उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बैठा है उसका भाग्य भी बैठ जाता है और जो सोता है उसका सो जाता है लेकिन जो व्यक्ति चलता रहता है उसका भाग्य भी उसके साथ चलता रहता हैं। छात्राएं परिश्रम करना मधुमक्खी से सीखे जो एक फूल से दूसरे फूल पर जाकर उनका रस लेती है तथा सूर्य भी सभी जगत को प्रकाश देता है जो जगत बन्धनीय हैं। इस कार्यक्रम में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व न्यायधीश हाईकोर्ट दिलीप राव देशमुख ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में जनपद का जिला प्रशासन, स्कूल के प्रबन्धक सहित पुलिस प्रशासन भी उपस्थित रहा।


Post a Comment

Blogger