Ads (728x90)

-आतिषबाजी और गोले दागे, कार्यकर्ताओं ने बांटा मिष्ठान, मनाया जष्नफोटो 1 परिचय-

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। राजस्थान में लोकसभा एवं विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को तीनों सीटो पर मिली जीत से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा की अगुवाई में जिला पार्टी कार्यालय पर आतिषबाजी छुटाकर खुषी का इजहार कर जष्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि देष की पांचो सीटो पर हुए उप चुनाव में जनता ने भाजपा को करारा जबाव दिया है। श्री मिश्र ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में भाजपा द्वारा लोकलुभावन और झूठे वादे कर जनता को गुमराह कर दिया था, अब वही  जनता अब वोट की चोट करके करारा जबाव देने को तैयार है। राजस्थान में अलवर लोकसभा से डा. कर्ण सिंह यादव, अजमेर से रघुनाथ शर्मा तथा माडलगढ़ विधानसभा सीट से विवेक धाकड़ को जनता ने भारी मतांे से जिताकर यह साबित कर दिया कि अब वह भाजपा के झांसे मंे नही आने वाली। श्री मिश्र ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से केन्द्र में सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि जनता को लव जिहाद, मन्दिर-मस्जिद, गाय-गोबर, तीन तलाक पर उलझाए रखने से देष का विकास नही होगा। कांग्रेस ही देष को विकास के पथ पर आगे ले जा सकती है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता शमषाद खां, तारिक बषीर, किरन वर्मा, श्यामसुन्दर दोहरे, एहसानुलहक, रामभरोसे कमल, विजय लक्ष्मी दुबे, डा. हाषिम सिद्दीकी, अविनाष दुबे, फैसल खां, राहुल गुप्ता, नन्दू पाण्डेय, अरविन्द दुबे, चेतन गुप्ता, शहनाज हाषमी, षिवम तिवारी, दीपू बाथम सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।


Post a Comment

Blogger