Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। महानगरपालिका में भर्ती 7 कर्मचारी महानगरपालिका से वेतन लेते हुए पूर्व 4 से 11 वर्ष की अवधि से मंत्रालय में नौकरी करते हैं।इस कारण
महानगरपालिका का कामकाज प्रभावित हो रहा है ।कर्मचारियों को भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की ओर से वेतन दिए जाने के मामले को उठाते हुए भाजपा  जिला विभागीय महासचिव आनंद गद्रे ने मनपा आयुक्त को ज्ञापन  देकर  इन  कर्मचारियों को तुरंत महानगरपालिका में काम पर बुलाने की मांग की है।
               गौरतलब हो कि भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका में 7 कर्मचारी उमेश काशीनाथ भोई लिपिक, बसप्पा दनप्पा चिकोडी रोड कामगार,  किशोर श्रीधर कदम लिपिक,  सचिन दत्त रातें महाकाल लिपिक, अनिल अहिरे लिपिक,  गणपति मारूति शेषनाईक  बाल कामगार, संदीप कमलाकर पेंडणेकर सफाई कामगार  आदि की भर्ती यहां की गई है। उक्त सभी कर्मचारी  विगत 4 से 11 वर्षों   से उक्त सभी 7 कर्मचारियों  को भिवंडी मनपा प्रशासन 20 हजार से 34 हजार रुपये मासिक वेतन का भुगतान कर रही है ।जिससे मनपा द्वारा  लगभग 1 करोड़ 37 लाख 53 हजार 922  रुपये अभी तक वेतन का भुगतान  किया  जा चुका है ।ज्ञात हो कि  मनपा  में कई महीनों से कर्मचारी  को उनके नियुक्ति पद पर काम करने की सख्ती  की जा रही है । वहीं दूसरी तरफ मनपा के कर्मचारियों को मासिक वेतन मिलने के लिए सभी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक मशीन पर काम करने की सख्ती की गई है।  ऐसी स्थिति में राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त कर कर्मचारी मंत्रालय में जाकर  काम   कर रहे हैं। भिवंडी मनपा आयुक्त को लिखे गए पत्र में भाजपा नेता आनंद गद्रे ने मांग की है कि ऐसे सभी कर्मचारियों को शासन की सेवा में बहाल कर भिवंडी के आस्थापना विभाग से मुक्त किया जाए। 

Post a Comment

Blogger