Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

 भिवंडी। पोलीस पाटील को प्रशासन व जनता के दरम्यान मध्यस्थता की भूमिका निभातेे हुए   समाज में  सामंजस्य साधने के लिए  राजकारण से हट कर  काम करना चाहिए इस प्रकार का मनोगत  भिवंडी प्रांत अधिकारी डॉ.संतोष थिटे ने  व्यक्त किया। वह भिवंडी व शहापूर तालुका में  पोलीस पाटिल  मार्गदर्शन के लिए  आयोजित  प्रशिक्षण शिविर में  बोल रहे थे।  गावं को अप्रवृृत्ति से मुक्ति दिलाने   के लिए  पोलीस पाटिल को सदैव जागरूक रहकर  काम करना चाहिए। पोलीस पाटील संघटना द्वारा  भवन निर्माण करने के लिए  सरकारी भूखंड उपलब्ध कराने के लिए मांग   की है। परंतु  पोलीस पाटील भवन निर्माण करने हेतु  इससे पूर्व ही प्रयास करने की आवश्यकता थी, " भिवंडी व शहापूर तालुका में कम से कम आधा एकर सरकारी भूखंड  पोलीस पाटील भवन के लिए हम उपलब्ध कराने के लिए  निश्चित रूप से प्रयास करेंगे इस प्रकार का आश्वासन दिया। भिवंडी उपविभागीय अधिकारी कार्यक्षेत्र में  भिवंडी व शहापूर तालुका के लगभग  ४००  पोलीस पाटिल का प्रशिक्षण व पहचान पत्र वितरण  कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को  फरहान खान सभागृृह में किया गया था। उक्त अवसर पर प्रथम  सत्र में  महाराष्ट्र राज्य पोलीस पाटील संघटना के  अध्यक्ष पंढरीनाथ पाटील,कार्याध्यक्ष बालासाहेब शिंदे,महासचिव बालकृष्ण सालुंखे,कोकण विभागीय अध्यक्ष रमेश पाटील,जिलाध्यक्ष यशवंत पाटील,ज्येष्ठ वकील शिवाजीराव पाटील आदि ने  नवनियुक्त पोलीस पाटिल का मार्गदर्शन किया। भिवंडी पोलीस पाटील संघटना के  मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस  प्रशिक्षण कार्यक्रम में  उत्कृष्ट काम करने वाले  ३० पोलीस पाटील को प्रांत अधिकारी डॉ.संतोष थिटे केे शुभहस्तों  सन्मानपत्र देकर  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  तालुका पोलीस पाटील संघटना के  अध्यक्ष साईनाथ पाटील व इनके  सहकारी गिरीधर पाटील ,सोमनाथ ठाकरे,योगेश पाटील,दीपक भोईर,पंकज चौधरी ,अच्युत नांदुरकर,अमित राऊत,श्रीराम पाटील,कांचन पाटील,सुनंदा पाटील,नमिता पाटील,किशोर बजागे ,सुधाकर पाटील ,लक्ष्मण हडल आदि ने अथक प्रयास किया । उक्त  कार्यक्रम में  कल्याण ,अंबरनाथ ,शहापूर ,मुरबाड ,ठाणे ,पालघर ,जव्हार ,विक्रमगढ ,वाडा ,वसई आदि तालुका के  महिला सहित  पोलीस पाटील भारी संंख्या   में उपस्थित थे। .   

Post a Comment

Blogger