Ads (728x90)


पालघर,हिन्दुस्तान की आवाज,राधेश्याम सिग


पालघर, जहां एक तरफ नए साल के जश्न में राज्य के अधिकांश युवा वर्ग ने शराब और शबाब के नशे में डूबकर नव वर्ष का स्वागत किया, वहीं अपने व्यक्तिगत आनंद व मनोरंजन का त्याग करते हुए मानव सेवा संस्था के पदाधिकारियों, तालुका के सम्मानित पत्रकारों और महिला समाजसेवियों के संयुक्त तत्वाधान में वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों की सेवा के साथ नववर्ष का भव्य स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 8 पर सकवार गांव में स्थित भाष्कर पवार नामक इस वृद्धाश्रम में कुल लगभग 100 वृद्ध महिला व पुरुष रहते हैं। आश्रम की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण आश्रम संचालकों को कई बार कठिनाईयों के दौर से गुजरना पड़ता है। आश्रम की इस विकट परिस्थिति को जानकर जनसेवा में अग्रणी मानव सेवा नामक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत पांडेय, महिला समाजसेविका अरुणा वाघेला व लता ब्राह्मणीया और पत्रकार ठाकुर विवेक सिंह, अजहर शेख एवं मनीष राय इत्यादि ने आपस मे मिलकर आश्रम में यथासम्भव सहयोग करते हुए नए साल का स्वागत वृद्धों की सेवा के साथ करने का निर्णय लिया।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कर रहे सम्मानित आर टी आई एक्टिविस्ट दीपक उपाध्याय ने अपने सहयोगियों मुकीम शाह, जावेद भाई, विनोद यादव, मनोज यादव, सन्तोष पाल और जितेंद तिवारी के साथ मिलकर आश्रम में दैनिक उपयोग में आने वाले सामानों व दवाओं को एकत्र किया और आश्रम संचालक माननिय अमर भाष्कर पवार की सहमति से सभी उपयोगी सामान आश्रम में दान किया।
कार्यक्रम को अधिक यशस्वी बनाने के लिए कार्यक्रम में मेट्रो सिटी समाचार के सम्पादक संजय मिश्रा, पत्रकार नीलम मिश्रा, उभामो.भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, सुनील यादव, ठाकुर अभिषेक सिंह, अंश प्रोपर्टी के मालिक अंतरिक्ष पांडेय और संचालिका स्नेहा ए. पांडेय, ऑटो चालक जुबेर खान, शबे आलम खान, चौफेर संघर्ष के पत्रकार प्रेयस सावंत व ममता सावंत सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger