Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आलाकमान द्वारा कई कर्मठ निष्ठावान कार्यकर्ताओ को उनके कार्यनुसार पदोन्नत्ती दी जा रही है उसी क्रम में सुभाषचंद्र यादव के कार्यो को देखते हुए और पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले प्रति मुलायमसिंह यादव यूथ ब्रिगेड के मुंबई प्रदेश सचिव और प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र / मुंबई प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबु आसिम आजमी के आदेश पर यूथ ब्रिगेड मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष शाहनवाज खान ने सुभाषचंद्र यादव को नियुक्ती पत्र दिया है । यूथ ब्रिगेड मुंबई प्रदेश के सचिव और प्रवक्ता पद पर नियुक्त होने पर सुभाषचंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी,यूथ ब्रिगेड मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष शाहनवाज खान,महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव,लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव केशव महेंद्र प्रताप यादव,राजस्थान समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव उमाप्रताप सिंह यादव,समाजवादी पार्टी नेता एहसान खान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरी निष्ठा, संघर्ष और लगन से निभाऊंगा तथा समाजवादी पार्टी,अखिलेश सिंह यादव और अबु आसिम आजमी के हाथों को मजबूत बनाने का हर सम्भव प्रयास करूंगा। इनकी नियुक्ती पर आईपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.एस.पांडे,आईपीसी के राष्ट्रीय ,उत्तर यादव युवा संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आचार्य सूरजपाल यादव,उत्तर यादव युवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो की सुभाष चंद्र यादव पूर्व में समाजवादी पार्टी भिवंडी शहर जिला के महासचिव और मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं और कुशल अपने दायित्व निभाया है ।

Post a Comment

Blogger