Ads (728x90)

-भूतो न भविष्यति, राजा भोज यथा दूजा राजा

शौर्य और ऐष्वर्य युगिन राजा भोज का नाम याद आते ही सत्य, साहस, ज्ञान, कौषल और जलाभिषेक का बोध होने लगता हैं। सम्यक् कालजयी बनकर भूतो न भविष्यति, राजा भोज यथा दूजा राजा की मीमांसा में राजा-महाराजाओं के देष में राजा भोज राजाओं के राजा कहलाएं। इनके राज में प्रजा को सच्चा न्याय और जीने का वाजिब हक मिला। ऐसे महाप्रतापी शूरवीर राजा भोज का जन्म बसंत पंचमी को संवत् 1037 में उज्जैन के परमार (पंवार) राजवंष मंे हुआ। उनके पिता सिंधुराज तथा माता महारानी सावित्री देवी थी। पत्नि महारानी लीलावती उन्हीं की तरह बहुत बडी विदुषी थी। उज्जैन, धार के परमार (पंवार) कुल के 24 राजाओं में वे नौवे राजा कहलाए जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुए।
यथार्थ, पंवार राज वंषी राजा भोज का राजकाल 1000 से 1055 तक था। उन्होंने अपनी राजधानी उज्जैन से धार स्थांतरित की थी। राजा भोज पहले राजा हुए जिन्होंने भारतीय समाज को संगठित कर बाहरी हमलों का सामना किया। वे हिन्दु धर्म के संरक्षक थे। एक योद्धा की भांति हिन्दु धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्त्र हुंकार भरी। उन्होंने सोमनाथ, केदारनाथ, रामेष्वरम् आदि मंदिरों का नवनिर्माण कर धर्मपीठों को सषक्त बनाया था। उनकी मृत्यु 13 संवत् 1112 को हुई। पंवार वंष का पताका लहराकर राजा भोज दैदिप्यमान आदर्ष हिन्दु सम्राट के रूप में भारतीय इतिहास में अमर हो गए।
 अमर गाथा का परचम यही नहीं थमता बल्कि आगे तीव्र गति से आगे बढता हैं। लिहाजा, चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज मध्ययुगीन भारत के इतिहास में सम्राट अषोक तथा विक्रमादित्य के समान कुषल शासक, विद्वान कवि, दानी, ज्ञानी, त्यागी, धार्मिक, सदाचारी थे। साथ ही ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य के पुस्कर्था होने के अलावा लोक सुख-समुद्धि के वास्ते सदैव तत्पर सुरक्षा दक्ष प्रजा में अगाध लोकप्रिय अद्वितीय चक्रवर्ती राजा हुए।
प्रत्युत, राजा भोज महान व्यक्तित्व से विभूषित थे। उन्हें माहधिराज परमेष्वर, सार्वभौम आदि उपाधियों से अलंकृत किया गया था। उनका राज उत्तर में हिमालय से दक्षिण में मलय तक व पूर्व में बंगाल से पष्चिम में गुजरात तक था। राजा भोज सभी प्रकार के शस्त्र तथा शास्त्रों में निपुण थे। उन्होंने संस्कृत और प्राकृत भाषा में 84 ग्रंथ लिखे। यथा धर्म, खगोल विद्या, कला, वास्तुकला, भवननिर्माण, काव्य और औषधी षास्त्र आदि विभिन्न विषयों पर पुस्तकें लिखी जो अभी भी विधमान हैं।
स्तुत्य, राजा भोज ने बहुत से युद्ध किए और अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की जिससे सिद्ध होता है कि, उनमें असाधारण योग्यता थी। यद्यपि उनके जीवन का अधिकांष समय युद्धक्षेत्र में बीता तथापि उन्होंने अपने राज्य की उन्नति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने नहीं दी। उन्होंने मालवा के नगरों व ग्रामों में बहुत से मंदिर और जलाषय बनवाए। गोया उनमें से अब तक बहुत कम का ही पता चल पाया। ऐसे विविध युगीन, विविध नृपों में उपलब्ध होने वाले गुणों का समाहार किए हुए राजा भोज भारतीय संस्कृति के प्रतीक और अनमोल धरोहर बन गए।
यथेष्ट, वर्तमान मध्यप्रदेष की राजधानी भोपाल को राजा भोज ने ही बसाया था। तब उसका नाम भोजपाल नगर था। जो कि कालांतर में भूपाल और फिर भोपाल हो गया अब, भोजपाल करने का गुंजार  हो चुका है देखना यह कब सराबोर होता है। राजा भोज ने भोजपाल नगर के पास ही एक समुद्र के समान विषाल तालाब का निर्माण कराया था। जो पूर्व और दक्षिण में भोजपुर मे विषाल षिव मंदिर तक जाता था। आज भी भोजपुर जाते समय रास्तें में षिवमंदिर के पास उस तालाब की पत्थरों की बनी विषाल पाल दिखाई पडती हैं। सम्यक् उस तालाब के पानी को बहुत पवित्र और बीमारियों को ठीक करने वाला माना जाता था। गौरतलब हो कि राजा भोज को चर्म रोग हो गया था तब किसी ऋषि या वैद्य ने उन्हें इस तालाब के पानी में स्नान करने और उसे पीने की सलाह दी थी। जिससे उनका चर्मरोग ठीक हो गया था। अभिभूत, अलोकिक ज्ञानपुंज और पराक्रम से सराबोर दानवीर राजा भोज के जीवन का प्रत्येक अंष भूतो न भविष्यति, राजा भोज यथा दूजा राजा का भावार्थ परिलच्छित करता है। सबब ही राजा भोज का यषोगान हैं।     
                       
                                   

Post a Comment

Blogger