Ads (728x90)

-वार्षिकोत्सव व खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृता

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। मड़िहान तहसील क्षेत्र के देवरी कला स्थित विन्ध्य पालीटेक्निक कालेज में वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नव निर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष मीरजापुर मनोज जायसवाल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा की मड़िहान क्षेत्रवासियों के सहयोग से जगदीश सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में अलख जगाया। नर्सरी से डिग्री कालेज तथा टेक्नीकल कालेज से युवाओं का भविष्य उज्जवल करने का वीणा यहां की जनता के सहयोग से सफल हुआ। कालेज के संरक्षक जगदीश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों की कमी नहीं है। अब शिक्षा के लिए लोगों को दूर नही जाना पड़ता। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से यह दूरी कम हुई है। इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के बीच बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण किया गया तथा असहायों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह पटेल ने किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दुवे, लालबहादुर सिंह, अनिल सिंह, उत्तम मौर्य, निलरतन, सिद्धनाथ सिंह, प्रमुख दिनेश सिंह, उषा, सोनी, महेंद्र सिंह, आशुकान्त तिवारी, वीरेंद्र कोल, सुनील सिंह, विजय सिंह, रामचन्द्र दुबे, लाल चंद्र दुबे, शिवचंद्र मिश्र समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Blogger