Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। श्री मार्कंडेय महामुनी जयंती व सांस्कृतिक कार्यक्रम जो पूर्व १४ वर्षों  से निरंतर  किया जहा रहा है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री मार्कंडेय महामुनी वाचनालय समिति, भिवंडी के संस्थापक भाजपा भिवंडी जिलाध्यक्ष  व वरिष्ठ  नगरसेवक संतोष शेट्टी के नेतृत्व में दिनांक २०.१.१८ शनिवार  सांयकाल  ०६.०० से १०.०० बजे तक श्री वरालादेवी माता मंगल भवन मैदान में श्री मार्कंडेय महामुनी जयंती द्वारा  सांस्कृतिक, शैक्षणिक व गुणवंत विद्यार्थियों को पद्मतेजम पुरस्कार से सम्मानित कार्यक्रम किया गया। संस्थापक संतोष शेट्टी के मार्गदर्शन में अध्यक्ष तिरुपति सिरिपुरम व प्रमुख सचिव  भास्कर मेरगु, कोषाध्यक्ष ईश्वर पमु ने बड़े अच्छे तरह से सुंदर सजावट, व्यवस्था  तथा  अथितियों का भव्य  स्वागत सत्कार किया। इसी प्रकार  जनता को भरपूर आनंद उपलब्ध  कराने के लिए  मनोंरजन नृत्य, कला, संस्कृति, और स्वच्छ भारत अभियान  कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे उपस्थित मान्यवरों ने खूब सराहा । उक्त  कार्यक्रम के मुख्य अथिति महाराष्ट्र बंदरगाह  व वैद्यकीय शिक्षण राज्यमंत्री रविंद्र चव्हाण, सांसद भिवंडी लोकसभा  कपिल पाटिल व अखिल पद्मशाली समाज भिवंडी अध्यक्ष येमुल नरसय्या उपस्थित थे। मुख्य अथितियों के शुभहस्तों  शैक्षणिक व गुणवंत विद्यार्थियों को पद्मतेजम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष पद्मतेजम पुरस्कार से स्व. नरसप्पा कोंडा, स्व. शंकर कमटम, स्व. अप्पना मिट्टा, स्व. राजय्या गाजेंगी, इन पुरस्कार मुर्तियों के परिवार वालो के सदस्यों को मंच पर आमंत्रित  रविंद्र चव्हाण, कपिल पाटिल, येमुल नरसय्या के हाथों पुरस्कृत  व सन्मानित किया गया और सन्मानित हुये परिवार के सदस्य जनों  ने श्री मार्कंडेय महामुनी वाचनालय समिति का सम्मानपूर्वक  आभार प्रकट किया।उक्त अवसर पर मंत्री रवींद्र चव्हाण व सांसद कपिल पाटिल ने कार्यक्रम के आयोजक मंडल की प्रशंसा की तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा  सरकार के योजनाओं का भरपूर  लाभ देश की जनता  उठा रही है तथा सर्वांगीण विकास व स्वच्छ भारत अभियान का लक्ष्य  आगामी 019 में पूरा कर लिया जाएगा। उक्त  कार्यक्रम में मनपा नगरसेवक व गटनेता  निलेश चौधरी, सुमित पाटिल,  विरोधी पक्षनेता  श्यामजी अग्रवाल, नित्यानंद नाडार वासु अन्ना, नगरसेविका नंदिनी महेंद्र गायकवाड़, पद्मा भूमेश कल्याड़ाप, अस्मिता चौधरी, शशिलता शेट्टी, समाजसेवक कृष्णा गाजेंगी, राजू गजेंगी, एस. मल्लेशम, कोंका मल्लेशम, कुंदन पुरुषोत्तम, सागर येल्ले, गाजुला अगदास, डॉ . मनोहर पामु, मल्लेशम दोंता, मोहन कोंडा आदि भारी संख्या में श्रोता गण  उपस्थित थे.

Post a Comment

Blogger