Ads (728x90)

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत चयनित किए गए प्रदेश के आठ शहरों में 285 परियोजनाओं को कार्यान्वित करना है। इसमें से 17 परियोजना का काम पूरा हो गया है और 29 परियोजनाओं का कार्यादेशा दिया गया है। इसीतरह नौ परियोजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं। बाकी बची परियोजनाओं की विस्तार से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी अपने लिखित जवाब में दी है।

सदस्य बालासाहेब थोरात ने इस संदर्भ में सवाल पूछा था। मुख्यमंत्री ने अपने लिखित जवाब में कहा कि प्रदेश के दस संभावित शहरों में से आठ शहरों का स्मार्ट सिटी योजना मेंं चयन हुआ है। केंद्र सरकार की मार्गदर्शक सूचना के अनुसार प्रत्येक स्मार्ट सिटी के लिए विशेष प्रयोजन (एसपीवी) का गठन किया गया है। इस अभियान के तहत चयनित किए गए आठ शहरों में 285 परियोजनाएं कार्यान्वित की जानी हैं। इसके लिए 19 हजार 456 करोड़ रुपए का खर्च निश्चित किया गया है। अभी तक 199 करोड़ रुपए की लागत से 17 परियोजनाएं पूरी की गई हैं और 1045 करोड़ रुपए की 29 परियोजनाओं का कायार्देश दिया गया है। इसके अलावा 696 करोड़ रुपए की नौ परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया शुरू है।

इन आठ शहरों में केंद्र, राज्य और स्थानिक स्वराज्य संस्था से 8 हजार करोड़ रुपए धनराशि अभियान काल में उपलब्ध होनेवाली है। योजना की परियोजनाओं को गति देने की सूचना एसपीवी को दी गई है।

Post a Comment

Blogger