मीरजापुर ( आशीष तिवारी ) यज्ञ विखण्डित व विभाजित समाज को एक जुट करने का माध्यम है। यज्ञ समग्र समाज का पोषक है जो कार्य ईश्वर नही कर सकता। वह संत और सतसंगत से हो जाता है। नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र के गंगहरा कला में शतचंडी यज्ञ में आयोजित प्रवचन के दौरान सोमवार की देर रात काशी सुमेरू पीठ के शंकराचार्य, नरेन्द्रानंद, सरस्वती ने व्यक्त किया। शंकराचार्य ने कहा कि ईश्वर सब्र करने मंे समर्थ अधर्मी रावण व कंश, चंडमुंड का संघार करना पड़ा था और कहा कि संत समाज ही सभी कार्य करने में सक्षम है और यज्ञ ही सब का सार तत्व है। यज्ञ के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विधि-विधान से किया गया। यज्ञ का नतीजा तीन दिन के अन्दर मिल जाता है। अहंकार को मनुष्य के विनाश का कारण बताया। शंकराचार्य जी ने पृथ्वी गाय के रक्षण सवंर्धन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व के 67 देशांे में गाय का सरंक्षण व संबर्धन होता है। श्रीलंका जर्मनी भारत से गिर गाय का नश्ल लिया है। भारतीय भाषा में संस्कृत पर जोर दिया और कहा कि देश में संस्कृत भाषा अपनाने पर मलयालम, तमिल, कन्नड़ आदि जगहों पर भाषाई विवाद का अंत हो सकता है। शंकराचार्य ने कहा कि अपने यहाॅ वेद के आधार पर संबन्धों का वर्णन है। कहा कि हिन्दी भाषा से आपसी संबन्धों की झलक साफ दिखाई देती है। जबकी अंग्रेजी उर्दू के एक शब्द के कई मायने हो जाते है। अंग्रेजी में साला, बहनोई के लिए एक ही शब्द है। उन्होने कहा कि नियम एवं कानून सभी नागरिकों के लिए एक होना चाहिए। सरकार द्वारा चलाया जा रहा परिवार कल्याण कार्यक्रम नसबंदी धर्म के आधारित नही होना चाहिए। हिन्दुओ को भी चाहिए कि पाॅच बच्चे पैदा करे। जगतगुरू शंकराचार्य सरस्वती यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में कानून सबके लिए बराबर हो तथा भ्रूण हत्या को अपराध बताया। भ्रूण हत्या की नौबत न आये इसके लिए इंन्दियो पर नियंत्रण रखने को कहा। इस अवसर पर भाजपा बालेन्दुमणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख महेन्द्र गिरी, शशिकान्त यादव, दिनेश गिरी, राकेश दूबे आदि भारी संख्या में लोग महराज को फूल मालाओं से स्वागत किया तथा मौके पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही।
लालगंजः सरकारी कार्यालयों में गंदगी के अम्बार
मीरजापुर। सरकारी कार्यालयों व अस्पताल में स्वच्छता अभियान के लिए योगी सरकार कर्मचारियों को शपथ दिला रही है जब कि सामुदायिक केन्द्र लालगंज पर जगह-जगह पान व तम्बाकु खाकर थूका हुआ है जिसकी बदबू से मरीजों का रहना दुश्वार हो गया है। अस्पताल के अन्दर प्रसव वाले स्थान के समीप पान व तम्बाकू खाकर थूकना बंद नही हो रहा है। वही जगह-जगह दीवारो पर पान की पीक अभी भी फैली हुई है। इसके बदबू से मरीजो का रहना दुश्वार हो गया है। अस्पताल में गंदगी फैलने से मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। वही लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा भी सता रहा है। मरीजो का कहना है कि अस्पताल में व्याप्त गंदगी मरीजों को गम्भीर बिमारी को बढ़ावा दे रही है।

Post a Comment
Blogger Facebook