Ads (728x90)

भाजपा मझवां विधान सभा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मीरजापुर। (संतोष गिरी/अशीष तिवारी) वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान के साथ भारतीय जनता पार्टी मझवां विधान सभा चुनाव कार्यालय का बाकायदा फीता काट उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ ही वर्तमान जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने संयुक्तरूप से किया। कार्यालय उद्घाटन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी मझवां विधान सभा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य अपने पति संजय मौर्य के साथ पूजन-अर्चन की। वैदिक मंत्रोच्चारण के अपनी कमर कसने वालो का आशीर्वाद प्राप्त की तत्पश्चात पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने संयुक्तरूप से मझवां विधान सभा चुनाव कार्यालय का फीता काट कर की। कार्यालय उद्घाटन के बाद जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर अगली रणनीत तय की।

Post a Comment

Blogger