Ads (728x90)

जनपद के पांचो विधान सभा में लहरायेगा भाजपा का परचमः बालेन्दुमणि त्रिपाठी

फतहां स्थित मझवां विधान सभा चुनाव कार्यालय पर हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यक्त किये उद्गार


मीरजापुर। (संतोष गिरी/अशीष तिवारी) प्रधानमंत्री के विश्वास व नीतियों के बल पर जनपद के पांचो विधान सभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहरायेगा। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने बुधवार को फतहां स्थित मझवां विधान सभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात मझवां से आये भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के पांचो विधान सभा में विकास की क्या गति रही यह किसी से छिपा नहीं जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्रों में बिजली, पानी व सड़को की दशा को लेकर लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। सरकारी संसाधनों की दशा खराब है। उन्होंने कहा कि जहां ट्यूबवेल खराब है वहीं नहरे व माइनरें बे-पानी बने हुए है। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ ही मझवां विधान सभा से उम्मीदवारी को लेकर दावेदारी पेश करने वालों में दिपू तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण बिन्द, डा. सी.एल. बिन्द, चन्द्रभूषण उपाध्याय के अलावा मझवां प्रभारी श्रीकांत दुबे पूर्व मझवां प्रत्याशी गंगासागर दुबे ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। श्री दुबे ने अपने जोशीले सम्बोधन में कार्यकर्ताओं के बीच अलग ही उत्साहबर्धन किया। इस मौके पर डा. नीरज त्रिपाठी, शैलेन्द्र दुबे, डा. विद्याधर तिवारी, नीरू श्रीवास्तव, रमा पाण्डेय, राकेश सिंह, सुदामा चैबे, महेश बिन्द, रामलखन बिन्द समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Post a Comment

Blogger