Ads (728x90)

मीरजापुर(आशीष तिवारी/संतोष गिरि) 1794189 मतदाता करेंगे विभिन्न विधान सभा क्षेत्र के 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 395 छानबे में 09, 396 मीरजापुर नगर में 19, 397 मझवां में 19, 398 चुनार में 12 व 399 मड़िहान विधान सभा क्षेत्र में 14 प्रत्याशी मैदान में। विधान सभा चुनाव 2017 हेतु नामांकन वापसी के बाद विभिन्न विधान सभा क्षेत्र को मिला कर कुल 72 प्रत्याशी मैदान में देखे जा रहे हैं। सोमवार को नाम वापसी से पहले कुल 74 प्रत्याशी मैदान में थे। 395 छानबे विधान सभा से कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतरे भगौती प्रसाद चैधरी ने जहां अपना पर्चा वापस लिया वहीं 396 नगर विधान सभा से प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से मैदान में उम्मीदवारी पेश करने वाली सुनीता देवी द्वारा अपना पर्चा वापस लिये जाने के बाद कुल 72 प्रत्याशी ही मैदान में देखे जा रहे हैं। विधान सभावार हुए नामांकनों पर गौर किये जाय तो 395 छानबे विधान सभा में नौ, 396 नगर विधान सभा में 19, 397 मझवां विधान सभा 18, 398 चुनार विधान सभा 12 व 399 मड़िहान विधान सभा में 14 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। जिन्हे सोमवार को सिम्बल आदि वितरण कर दिये गये। जिले में कुल 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1794189 मतदाता करेंगे। जिनमें पुरुष 945922 व 848102 महिला मतदाता बताये जा रहे हैं। विधान स भावार मतदाताओं पर गौर करें तो 395 छानबे विधान सभा नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 355192 मतदाता करेंगे। इसी तरह 396 नगर विधान सभा में 19 प्रत्याशियों के बीच 384389 मतदाता, 397 मझवां विधान में 19 प्रत्याशियों के बीच 375915 मतदाता, 398 चुनार विधान सभा में 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 334562 व 399 मड़िहान विधान सभा में चुनाव लड़ रहे 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 344131 मतदाता करेंगे।

Post a Comment

Blogger