Ads (728x90)

शहर की सडकों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा मिली 60 करोड़ रूपए की मंजूरी ||


भिवंडी ( एम हुसेन ) भिवंडी लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद कपिल पाटिल के प्रयास से भिवंडी शहर की अति खराब सडकों को आरसीसी सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 60 करोड़ रूपए की मंज़ूरी दी है | मुख्यमंत्री द्वारा मंज़ूर की गयी यह विस्थापित मुंबई नागरिक प्रकल्प अंतर्गत की निधि से शहर के महत्वपूर्ण 12 सडकों का निर्माण करने पर शहर के नागरिकों को गड्ढ़ेमय रास्तों से शीघ्र मुक्ति मिलेगी | एमएमआरडीए द्वारा भिवंडी शहर के पुराना आगरा रोड के निर्माण के लिए 60 करोड़ रूपए की मंज़ूरी पहले ही दी गयी थी | लेकिन बाद में इस सड़क के निर्माण कार्य पर खर्च होने वाली राशि की मंज़ूरी केंद्र सरकार से मिलने के बाद राज्य सरकार द्वारा मंज़ूर की गयी 60 करोड़ की राशि मंज़ूर होकर शिल्लत पड़ी थी | सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा मंज़ूर की गयी उक्त बचत राशि को भिवंडी के अन्य सडकों के निर्माण में खर्च करने का प्रस्ताव सांसद कपिल पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से किया था | मुख्यमंत्री ने सांसद पाटिल के आग्रह पूर्ण प्रस्ताव को तुरंत मंज़ूरी दी | जिसके अनुसार भिवंडी शहर के 12 मुख्य सडकों के निर्माण हेतु60 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी | इस योजना के अंतर्गत पुराने आगरा रोड के हरी धारा शौपिंग सेंटर से ब्रह्मानंद नगर ओसवाल हॉल के पास से कामतघर तक, नारपोली के आशीर्वाद होटल से जकातनाका के कामनरोड तक इसी प्रकार धामनकर नाका से वराल देवी चौक,वरालदेवी नगर से साईं प्रसन्न सोसायटी नरपोली पुलिस स्टेशन, वरालदेवी चौक से तडाली रेलवे क्रासिंग तक, आसबीबी मस्जिद से मानसरोवर आयुक्त निवास तक, फुलेनगर से वरालदेवी मंदिर तक, काशीकर नारायण कंपाउंड से सिटी कंपाउंड तक, भिवंडी बीएस स्टैंड से फातिमानगर - गायत्रीनगर तक, अशोकनगर से कल्याण रोड, आनंददिघे चौक जाकातनाका से क्वार्टर गेट मस्जिद से लेकर तीन बत्ती तक की12 मुख्य सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा | भिवंडी शहर की खाराब सडकों के कारण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए उक्त सभी सडकों को सीमेंट कंक्रीटीकरण करने का प्रस्ताव भाजपा सांसद कापिल पाटिल ने सरकार को मंज़ूरी के लिए भेजा था | मुख्यमंत्री द्वारा 60 करोड़ की राशि की मंज़ूरी दिए जाने के बाद भिवंडी के नागरिकों को आने वाले समय में सीमेंट कंक्रीट की चकाचक सडकें उपलब्ध होंगी | जिसके बाद नागरिकों को गड्ढे वाली सडकों से मुक्ति मिलना संभव होगा।

Post a Comment

Blogger