Ads (728x90)

मुंबई : महाराष्ट्र और कोरिया में व्यापार संबंध बढ़ाने के लिए राज्य शासन कोशीश कर रही है। महाराष्ट्र में कोरिया के उद्योगों को निवेश के लिए सहकार्य किया जायेगा, यह उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने आज यहाँ कहा। मुंबई के गोरेगाव में बॉम्बे एक्झिबीशन सेंटर में रिपब्लिकन ऑफ कोरिया गणराज की ओर से आयोजित ' कोरियन एक्स्पो - 2016 ' इस उद्योग प्रदर्शन का उद्घाटन उद्योग तथा खनिकर्म मंत्री देसाई के हाथों संपन्न हुआ। उस समय वह बोल रहे थे। इस समय उन्होंने महाराष्ट्र में उद्योगधंदे के निवेश के लिए
राज्य शासन के उद्योग विभाग की ओर से होनेवाली विभिन्न उपाययोजनां के बारे में जानकारी दी।
देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में महाराष्ट्र की उच्चतम हिस्सेदारी है। इसलिए रिपब्लिकन ऑफ कोरिया ने उनके एक्स्पो 2016 के लिए मुंबई को चुना है, यह सही है, यह कहकर देसाई ने राज्य शासन की ओर से निवेशको पूरा सहयोगकरने का वादा किया। इस समय रिपब्लिकन ऑफ कोरिया देश के कोत्रा (KOTRA) इस संस्था के ऊपाध्यक्ष डू यूंग पार्क, कोरिया गणराज्य के व्यापार, उद्योग और उर्जा विभाग के संचालक वॉन ही ली, कोरिय के मुंबई कॉन्स्युलेट जनरल कीम,महिंद्रा अ‍ॅण्ड महिंद्रा कंपनी के व्यवस्थापकीय संचालक और कोरिया देश के लिए निवेश-राजदूत के रूप में नियुक्त किये पवन गोयंका, फिक्की वेलनेस कमिटी के उपाध्यक्ष और काया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस सुब्रमण्यम, कोरियन उद्योग शिष्टमंडल के प्रतिनिधी,भारतीय उद्योग विश्व के उद्योग अधिकारी, पत्रकार और अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger