Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन। भिवंडी तालुका के डुंगे ग्रामपंच्याायत सरपंच पद पर शिवसेना की अलका वसंत पाटिल गत रविवार को निर्वाचित हुई है .ग्रामपंचायत की पूर्व सरपंच पुजा पाटिल द्वारा त्याग पत्र दिये जाने के पश्चात उक्त पद रिक्त था। इस सरपंच पद के लिए भिवंडी तहसीलदार वैशाली लंभाते के आदेशानुसार पंचायत समिति के पानी आपूर्ति विभाग के सहायक अभियंता सुदेश भास्करराव के अध्यक्षता में ग्रामपंचायत कार्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया .इस अवसर पर सरपंच पद हेतु शिवसेना की अलका पाटिल व भाजपा की हेमलता पाटिल का नामांकन दाखिल हुआ था .चुनाव के समय दोनों उम्मीदवारो में से किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया। जिसकारण पीठासीन अधिकारी भास्करराव ने उपस्थित सदस्यों से मतदान कराया .जिसमें अलका पाटिल को ६ मत तथा हेमलता पाटिल को ३ मत मिले . परिणामस्वरूप अलका पाटिल को सर्वाधिक मत मिलने से सरपंच के रूप में इनकी घोषणा की गयी। .अलका पाटिल की सरपंच पद पर नियुक्ति होते ही शिवसेना कार्यकर्त्ताओ में बडे हर्षोल्लास के साथ फटाके फोड़कर आनंद व्यक्त कर गावं में जुलूस निकालकर आनंद व्यक्त किया। उक्त सरपंच पद पर निर्वाचित होने पर पूर्व सरपंच पुजा पाटिल ,उपसरपंच भारती भगत,सदस्य गणेश आंबो पाटिल ,भावना तरे ,गणेश एकनाथ पाटील ,विजया भगत ,पुनम पाटील ,हेमलता पाटिल ,आदि सहभागी .सरपंच पद पर अलका पाटील के विराजमान होते ही शिवसेना तालुका प्रमुख विश्वास थलै,उप जिला प्रमुख देवानंद थले,उद्योगपति प्रकाश पाटिल ,पूर्व सभापती प्रेमनाथ म्हात्रे ,उपतालुका प्रमुख गुरुनाथ म्हात्रे ,जोगेंद्र भगत ,दीपक पाटिल ,सचिन पाटिल ,निलेश भगत ,वसंत पाटिल ,पूर्व पो.पा.एकनाथ पाटिल ,एकता बचत गट की अध्यक्षा जयश्री पाटिल ,सुरेखा पाटिल आदि ने नवनिर्वाचित सरपंच अलका पाटिल को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया है।


Attachments area



Post a Comment

Blogger