Ads (728x90)

ब्राह्मण एकता सेवा संस्था द्वारा साकीनाका के सफेदपूल स्थित गोल्डन नेस्ट हॉल में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में "ब्राह्मण गौरव" पुरस्कार से मुंबई के विभिन्न चैनलों के पत्रकार सम्मानित हुए।
ब्राह्मण एकता सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश तिवारी के मार्गदर्शन में पत्रकारों में राकेश त्रिवेदी , अश्विन पांडेय, अखिलेश तिवारी, अविनाश पांडेय, भानुप्रकाश मिश्र, संदीप शुक्ल, धर्मेंद्र दुबे, अशोक शुक्ल का सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, एनसीपी नेता अरविंद तिवारी, भाजपा नेता एड दीपनारायण मिश्र, अशोक तिवारी, विमलेश दुबे, मुन्ना शुक्ला, शुभ्रांशु दीक्षित, संजय तिवारी आदि उपस्थित थे। अखिलेश तिवारी ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को एकत्र आकर समाज में व्याप्त कुरुतियों के खिलाफ लड़ने की जरुरत हैं।  मुंबई में हर क्षेत्र में कार्यरत ब्राह्मण भले ही गरीब हैं लेकिन उसका स्वाभिमान आज भी जिंदा हैं।  इस सम्मेलन को सफल बनाने में संजय शुक्ला, लालजी मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, राकेश दुबे, प्रकाश मिश्रा, संतोष पांडे, सुरेन्द्र मिश्रा, ओम प्रकाश पाठक, सुधाशंकर पाठक, लल्ले मिश्रा, बृजेश पाठक, बालचंद्र पाठक आदियों ने परिश्रम लिया।।

Post a Comment

Blogger