Ads (728x90)


दिवाली का उत्सव बनाने की परंपरा प्राचीन हो सकती है। इन दिनों, किसी भी अन्य चीज की तुलना में तकनीक सबसे ज्यादा सांस्कृति परिवर्तन कर रही हैं, और यह बात त्योहारी मौसम का उत्सव मनाने पर भी लागू होती है। रोशनी के इस त्योहार में एक नया ट्विस्ट लाने के लियेख् यहां ऐसे 5 मजेदार एंड्रॉयड और आईओएस दिवाली ऐप्स दिये गये हैं।

भले ही इस दिवाली आप अपने पसंदीदा प्रफुल्लित भजन का आनंद लेना, अपना दैनिक राशिफल जानना, धार्मिक मूवी देखना या फिर लक्ष्मी जी की आरती सुनना पसंद करें, इस दिवाली आप अपनी सभी आध्यात्मिक जरूरतों को बस एक बटन को टच करके पूरा कर सकते हैं।

 उन 5 शीर्ष धार्मिक ऐप्स के बारे में जानिये जिनकी जरूरत आपको इस त्योहारी मौसम में होगी:

आईफेथ ऐप
आईफेथ नेक्सजीटीवी परिवार की एक आध्यात्मिक प्रस्तुति है। अपने मोबाइल पर धार्मिक लाइव टीवी और वीडियो देखिये। आईफेथ ऐप का लक्ष्य एक्टिव धार्मिक सामग्रियां मुहैया कराना है। यह दर्शन 24, दिशा टीवी, पावरविजन, दिव्या और ईश्वर टीवी जैसे प्रसिद्ध धार्मिक चैनलों की लाइव स्ट्रीमिंग सुविधा और ऑन-डिमांड वीडियोज प्रस्तुत करता है। इस आईफेथ ऐप के जरिये, नेक्सजीटीवी आपके लिये विशेषतौर पर चयनित वीडियो/लाइव चैनलों से आपके विश्वास को पुन:स्थापित करने और धार्मिक व आध्यात्मिक तौर पर आपका विकास करने में मदद करता है।

सारेगामा शक्ति ऐप
इसे सारेगामा शक्ति कहा जाता है, यह ऐप लता मंगेशकर, अनूप जलोटा, जगजीत सिंह, आशा भोसले, सुरेश वाडकर, अनुराधा पोडवाल और साधना सरगम के साथ ही कई अन्य प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा गा गए भजनों (धार्मिक गीतों) को प्रस्तुत करता है। यह सारेगामा शक्ति ऐप ग्राहकों को किसी भी समय बस अपने इअरफोन्स लगाकर और धार्मिक गीत बजाकर तुरंत पुन:ऊर्जावान महसूस करने की फ्लेक्सिबिलिटी देता है।

पूजा ऐप
यह ऐप लगभग सभी हिंदू देवी/देवताओं की आरती प्रदान करता है। प्रयोक्ता पूजा करने के लिये सप्ताह के प्रत्येक दिन एक देवी/देवता निर्दिष्ट कर सकते हैं। प्रयोक्ताओं की समीक्षा के अनुसार यह ऐप काम करता है और धार्मिक संस्कारों से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान करता है। यह धार्मिक संगीत के साथ देवी/देवताओं की स्लाइड भी देता है। इसे ऐप को वर्चुअल मंदिरों से सजाया गया है।

भजन ऐप
कीआईडियाज इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित, भजंस ऐप भक्तों द्वारा सबसे ज्यादा डाउनलोड किये गये ऐप में से एक है। यह धार्मिक गीत और रिंगटोन्स प्रदान करता है। साथ ही, यह ऐप होम स्क्रीन पर एक हिंदू कैलेंडर भी सजाता है।

 नमकोटि ऐप
यह ऐप उन भक्तों के लिये काफी उपयोगी है जो पूरे दिन भगवान का नाम लेते रहते हैं। प्रयोक्ता जितनी बार ईश्वर का नाम लेते हैं यह उसे गिनता है। भगवान का नाम 10,000 तक पहुंचने तक यह ऐसा फ्री है।

Post a Comment

Blogger