Ads (728x90)



सभी मजदुर संघटनों द्वारा कामगार आयुक्त कार्यालय पर मोर्चा निकाला
मोहम्मद मुकीम शेख
मुंबई/ अंतराष्ट्रीय कामगार संघटन ( आय.एल.ओ.) के प्रस्ताव को लागु करवाले. लेबर रिफॉर्मस का विरोध व मजदुरो के दस सुत्रीय मांग मान्य करवाने के लिए  जॉईन्ट एॅक्सन फोरम ( आय.एल.ओ.) द्वारा कामगार आयुक्त कार्यालय पर मोर्चा निकाला गया.  गौरतलब है की आय.एल.ओ.कनव्हेशन सी-८७ कामगार सघंटन स्थापित करने अधिकार, कनव्हेशन सी-९८ सामुदायीक सौदेबाजी का अधिकार, कनव्हेशन सी १८९ घरेलु मजदुरो को मजदुर का दर्जा दिए जाने का अधिकार प्रस्ताव अंतराष्ट्रीय कामगार संघटन ने पारीत किया है. लेकिन भारत सरकार व महाराष्ट्र शासन आज तक अमल में नही लाया है महाराष्ट्र सरकारने काराखाना नियम में बदलाव किया है उसका मजदुर संघटन के तरफ से विरोध किया गया है कमसे कम वेतन १५०००, कम से कम पेन्शन ३०००, मिलना चाहिए  एफ.डी आई का विरोध, सरकारी उधोग का रिक्त पद भरे जाने सहित अनेक मांगो को लेकर सभी मजदुरो के संघटनों द्वारा मोर्चा का आयोजन किया गया.
बता दे की कामगार आयुक्त कार्यालय के सामने किए गए आम सभा में सी आय टी यु के डॉ.विवेक मॉन्टेरो, आयटके महासचिव कॉ.सुकुमार दामले, हिंद मजदुर सभा के महासचिव सुर्यकांत बागल, इंटक के अध्यक्ष जयप्रकाश छाजेड, आय.सी.सी.टी.यु. के विजय कुलकर्णी, आय.एल.ओ के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र गिरी, ने सभा को सम्बोधित किया, कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल ढुमके व आभार प्रदशन अनिल गणाचार्य ने किया. मोर्चा में भारतीय मजदुर संध, इटक, आयटक, सिटू, एच.एम.एस., अ‍े आय सी सी टी यू के सदस्य, कार्यकर्ता, पदाधिकारी के साथ लगभग २००० कामगार मोर्चा में उपस्थित थे.जिसमे वरिष्ट कामगार नेता विजय कांबले, राष्ट्रीय मिल मजदुर संध के अ़ण्णा शिर्सेकर, निवृत्ती देसाई, हिंद मजदुर पंचायत के शंकर शालवी, भारतीय मजदुर संध के मुंबई अध्यक्ष अण्णा देसाई, महाराष्ट्र महिला इंटक की अध्यक्षा भागश्री भुरके, मोलकरीण घरेलु कामगार सभा की महासचिव विधा गडाक, राष्ट्रीय मजदुर काँग्रेस युवा इंटक के मुंबई अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, कार्याध्यक्ष रवि तिवारी, उपाध्यक्ष इरफान एम शेख इत्यादी नेतागण उपस्थित थे कामगार आयुक्त श्री जावले को निवेदन दिया गया. असंघटीत कामगारो के लिए घोषणा जल्द ही किया जाएगा, बांघकाम मजदुरो का पंजीकरण, काम के स्थानो पर निजी संस्था द्वारा किया जाएगा, संघटना पंजीकरण ३० दिनों के भितर किया जाएगा, लेबर रिफॉमर्स के विषय में संघटनो ने सूचना पेश किए जाने का आश्वासन कामगार आयुक्त ने दिया.

Post a Comment

Blogger