Ads (728x90)

संपत्ति कर पर मनपा देगी ४ प्रतिशत छूट
संवाददाता
मुंबई। संपत्ति कर में आमदनी बढ़ाने के लिए मुंबई महानगर पालिका प्रशासन ने समय से पहले संपत्ति कर भरने वालों को छूट देने का पैâसला किया है। इसी योजना का मनपा प्रशासन ने पिछले साल भी इस्तेमाल किया था। जिससे मनपा को ३५० करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी।
   गौरतलब है की मनपा के  चुंगी विभाग के बाद संपत्ति विभाग ऐसा दूसरा विभाग जिससे मनपा को  सबसे अधिक आमदनी  होती है। केंद्र सरकार चुंगी बंद करने का पैâसला पहले ही कर लिया है। मनपा प्रशासन अब आमदनी करने वाले दूसरे विभागों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। संपत्ति कर साल में दो बार वसूल किया जाता है। मनपा प्रशासन ने अपनी कमाई बढ़ाने और खजाने में एक साथ पैसा जमा हो इसके लिए मनपा प्रशासन साल भर का दोनों बिल एक साथ भरने वालों को छूट देने का पैâसला किया है। जून तक संपत्ति कर एक साथ भरने पर २ प्रतिशत और जुलाई से मार्च तक संपत्ति कर जून महीने में ही भरे जाने पर ४ प्रतिशत छूट देने का पैâसला किया है। मनपा प्रशासन इस तरह का कदम अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए किया है। संपत्ति कर वसूली में बढ़ोतरी और एक साथ मनपा के खजाने में पैसा आए इसके लिए पिछले साल इस तरह की योजना लाई गयी थी। जिसमें मनपा प्रशासन को ३५० करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। मनपा प्रशासन बाजार भाव मूल्य पर संपत्ति कर वसूलने का निर्णय २०१० में लिया था। बाजार भाव मूल्य पर वसूले जा रहे संपत्ति कर वसूल रही थी।  जिसको लेकर मामला कोर्ट तक गया और मनपा को रेडीरेकनर पर संपत्ति कर वसूलने का पैसला करना पड़ा। न्यायालय में मामला जाने के कारण मनपा को संपत्ति कर की वसूली भी नहीं हो पाई थी। मनपा अब बकाया और आगामी संपत्ति कर वसूलने के लिए छूट का सहारा लिया है।

Post a Comment

Blogger