Ads (728x90)

विकास प्रारुप की पुनर्रचना के लिए पूर्व अधिकारी रमानाथ झा की नियुक्ति

मुंबई। मनपा द्वारा आगामी २० वर्षों में मुंबई के विकास के लिए तैयार किए गए विकास प्रारुप को लेकर हुई आलोचना के बाद राज्य सरकार ने विकास प्रारुप में सुधार कर इसे दुबारा पेश करने का आदेश दिया। सुधारित विकास प्रारुप तैयार करने के लिए मनपा प्रशासन ने एक पूर्व अधिकारी रमानाथ झा की विशेष कार्य अधिकारी के रुप में नियुक्ति की है।
   बता दें कि रमानाथ झा एक कुशल प्रशासक और शहरी नियोजन, शहरी सार्वजनिक नीति और प्रशासन में कुशल अधिकारी के रुप में प्रसिद्ध हैं। रमानाथ झा महानिर्देशक अखिल भारतीय स्थानीक स्वराज्य संस्था और इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ अर्बन डायनामिक्स ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गर्वनमेंट,  मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के महानगर आयुक्त, पूना मनपा आयुक्त सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। विकास प्रारु प २०३४ में हुई गलतियों का सही विश्लेषण कर और प्राप्त शिकायत और सूझाव को ध्यान में रखकर प्रारुप का अध्ययन कर आवश्यक सलाह विशेष कार्य अधिकारी देंगे ताकि समय पर इसे पूरा किया जा सके। विशेष कार्य अधिकारी जरूरत पड़ने पर कार्य को पूरा करने के लिए कुशल कर्मचारियों जैसे कि जीआईस, विशेषज्ञों, मैप विशेषज्ञों आदि की नियुक्ति कर सकते हैं।
    गौरतलब है कि मनपा प्रशासन द्वारा आगामी २० वर्षोंे में मुंबई के विकास के लिए विकास प्रारुप २०३४ तैयार किया था। जिसमें कई तरह की त्रुटियां थी, इसके बारे में कई समाचार पत्रों में भी खबरें छपी थी। इसके अलावा मनपा द्वारा मुंबईकरों से शिकायत और सूझाव मंगाए गए थे। तकरीबन ६५००० शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसके बाद राज्य सरकार से इसे सुधारने का आदेश मनपा प्रशासन को दिया।


         

Post a Comment

Blogger