Ads (728x90)



मोदी सरकार...एकदम बेकार - संजय निरुपम
मोहम्मद मुकीम शेख
मुंबई / सूटबूट की सरकार के विरोध में मुंबई कॉंग्रेसके अध्यक्ष संजय निरुपम के नेतृत्व में मंगळवार को गिरगाव चौपाटी से आजाद मैदान तक भव्य विशाल मोर्चा निकाला गया इस मोर्चे में हजारो की संख्या में काँग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे यह मोर्चा आजाद मैदान पहुचने पर जनसभा में बदल गया।
गौरतलब है की मोदी सरकार को एक वर्ष पूर्ण होने पर मुंबई काँग्रेस ने अच्छे दिन की पहली पुण्यतिथी मनाई गयी जिसके विरोध में मुंबई का़ँग्रेस द्वारा आयोजित मोर्चा की सुरुवात  गिरगाव चौपाटी से की गयी यह मोर्चा  मरीन लाईन्स पोलिस चौकी – प्रिन्सेस ब्रिज – अल्फेड जंक्शन – काळबादेवी रोड – मेट्रो जंक्शन से होता हुवा महापालिका मार्ग – आझाद मैदान में पहुचने पर जाहिर सभा में बदल गया  जाहिर सभा को संबोधित करते हुए मुंबई काँग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपन ने कहा  क्या अच्छे दिन आ गए ? ना महगाई गई ना काला धन आया... पेट्रोल – डीजल दाम बढा, रेल्वे – बस किराया बढाया, किसानो की आत्महत्या रुक नही रही है, बेरोजगारी दिन प्रती दिन बढ रही है महगाई के बोझ से जनता परेशान है, प्रधानमंत्री का सिर्फ एक ही लक्ष है विदेशी  दौरा... मोदी सरकार... एकदम बेकार  है। उक्त मोर्चा में मुंबई कॉंग्रेस  अध्यक्ष संजय निरुपम के साथ पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड, मिलिंद देवरा, विधायक असलम शेख, कालिदास कोळंबकर, अमिन पटेल, वर्षा गायकवाड, जनार्दन चांदुरकर पूर्व विधायक सुरेश शेट्टी, राजहंस सिंह, बलदेव खोसा, अशोक जाधव, चरण सिंग सप्रा, श्याम सावंत, जगन्नाथ शेट्टी, मुंबई महिला काँग्रेस अध्यक्षा शीतल म्हात्रे व मनपा विरोधी दलनेता बाळा आंबेरकर, काँग्रेस के वरिष्ट नेता व मुंबई काँग्रेस की महाचिव जेनेट डिसूजा, उपाध्यक्ष जाकीर अहमद, जे.पी.सिह, महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव व पत्रकार मोहम्मद मुकीम शेख,  अल्पसंखयक विभाग के मुंबई अध्यक्ष निजामुद्दिन राईन,नगरसेवक व महासचिव प्रविण छेडा, डा़ॅ.अजंता यादव,मुंबई कॉंग्रेस के सचिव मोहम्मद शरीफ खान, राम गोविंद यादव, हरीश करकेरा, मुंबई युथ कॉंग्रेस के पदाधिकारी, एनएसयुआय के पदाधिकारी, सेवादल के चेअरमेन गोविंद सिंग, जे.पी. तिवारी, रवि तिवारी, इरफ़ान शेख  सहित भारी संख्या में काँग्रेस के पदाधिकारी व् कायकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger