Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज़ । मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्षा पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड को चेंबूर सेल कॉलोनी स्थित उनके निजी आवास पर मुंबई कांग्रेस कमेटी सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा के मार्गदर्शन में एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मिलकर इस नियुक्ति के लिए बधाई दी।


सतीश मनचंदा ने वर्षा गायकवाड़ को शाल और गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। श्रीमनचंदा ने अपने सेवादल के प्रतिनिधि मंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्षाताई ने जो अनुभव विधायक और मंत्री रह कर मुंबई और महाराष्ट्र की जनता की सेवा कर के प्राप्त किया है।उसका लाभ पार्टी को आगामी मनपा चुनाव में निश्चित तौर पर मिलेगा।सेवादल हर कदम पर इनके साथ रहेगा पार्टी को ताकत देने के लिये।


इस मौके पर मुंबई सेवादल उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी मुंबई सेवादल महिला अध्यक्षा जयश्री रणदिवे दक्षिण मध्य मुंबई जिला सेवादल अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत,ईशान्य मुंबई जिला सेवादल अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख जिला महिला संगठक यासमिन सैय्यद,विद्या सिलवंत,संध्या टेकाले,पुष्पा अढाव,सुरेखा यादव,विलास लम्बे,अशोक थोरात,नानू भोंसले के अलावा मुंबई कांग्रेस सेवादल के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने वर्षा गायकवाड़ को हार्दिक बधाई दी है।

नियुक्ति की खुशी में सतीश मनचंदा ने वर्षा गायकवाड़ को मिठाई खिलाया।

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger