Ads (728x90)

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने ध्वज वंदन कार्यक्रम के मौके पर राष्ट्रध्वज फहराया और सलामी दी।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक भाई जगताप व मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष व पूर्व विधायक चरणसिंह सप्रा जी के मार्गदर्शन में मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा जी के आदेशानुसार व मुंबई कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष व महिला कांग्रेस सेवादल इंचार्ज धनंजय तिवारी, उत्तर पूर्व मुंबई जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा  व उत्तर पूर्व मुंबई कांग्रेस जिला अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी के विशेष सहयोग से दिनांक 28/05/2023 महीने के आखिरी रविवार की सुबह 10.00 बजे मासिक ध्वज वंदन का अयोजन किया गया ।


बता दे कि रविवार को भांडुप में उत्तर पूर्व मुंबई जिला कांग्रेस सेवादल के जिला कार्याध्यक्ष मोहम्मद मुकीम के नेतृत्व में सेवादल व कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने ध्वजारोहण किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत गाया व राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मोहम्मद मुकीम शेख ने कहा जनता में राष्ट्र के प्रति प्रेम को उजागर करने के लिए हर माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन आयोजित किया जाता है। 


संचालन जिला सेवादल ध्वजप्रभारी अब्दुल जब्बार शेख  ने किया। उत्तर पूर्व मुंबई कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भांडुप तालुका कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमरनाथ कागड़ा ने अथक प्रयास किया।

इस मौके पर सेवादल के महिला कांग्रेस सेवादल की जिला महिला संगठक गंगोत्री राजू रतूड़ी,जिला कांग्रेस सेवादल महासचिव विजयपाल यादव, विक्रोली तालुका सेवादल अध्यक्ष अनूप कुमार जैन, भांडुप तालुका कांग्रेस सेवादल महिला संगठक रजनी पिवाल,राज सौदा सचिव भांडुप तालुका कांग्रेस सेवादल, उत्तर पूर्व मुंबई जिला कांग्रेस सचिव मोहम्मद इस्लाम शेख, भांडुप तालुका अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद रफीक शेख, छाया बिडलांन, रहमत अली (118 वार्ड अध्यक्ष), रमेश सिंग एस बिगानिया,नसीम बानो आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Blogger