मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज़ । मोहम्मद मुकीम शेख
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं।इस दौरान उन्होंने मुंबई का उपनगर चेंबूर के पांजरापोल स्थित महाराष्ट्र के अराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज की घोड़े पर सवार प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पवित्र स्मृति का अभिवादन किया।
इस मौके पर महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फाड़णवीस राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सांसद मनोज कोटक मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के अलावा भाजपा चेंबूर मंडल के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।दक्षिण मध्य मुंबई जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा और पूर्व नगर सेविका आशा सुभाष मराठे निमगांवकर ने शिवाजी महाराज की राज सिंहाशन पर बैठी प्रतिमा और अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया।ढोल ताशा और तुतारी वाद्ययंत्रों की खनकदार आवाज पर महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य कर के अपनी खुशी का प्रदर्शन किया।
फोटो:-कपिलदेव खरवार
Post a Comment
Blogger Facebook